फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 89 साल के पिता को सहारा देते दिखे सलमान खान, वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Sun, 23 Mar 2025 11:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan on Sikandar Trailer Launch: हाल ही में मुंबई में सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
सलमान खान, सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने jरविवार (23 मार्च) को अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर लॉन्च किया। इस खास मौके पर उनके साथ उनके 89 साल के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान भी मौजूद थे। मुंबई में हुए इस इवेंट में सलमान अपने पिता की मदद करते नजर आए।

विज्ञापन

Sikandar Trailer Launch: 'पापा, कटप्पा', सलमान ने पिता सलीम खान से खास अंदाज में कराया सत्यराज का परिचय

सलमान ने दिया पिता को सहारा
कार्यक्रम में सलमान अपने पिता सलीम खान को स्टेज तक लाने में सपोर्ट करते दिखे। उन्होंने पिता का हाथ पकड़ा और सीढ़ियां चढ़ते समय उन्हें रेलिंग का सहारा लेने के लिए कहा। सलमान नीले ब्लेजर, डीप ब्लू शर्ट और ट्राउजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। चारों तरफ पैपराजी की भीड़ थी, लेकिन सलमान का पूरा ध्यान अपने पिता पर था।
Sikandar Trailer: ट्रेलर देख फैंस बोले-तूफान के लिए तैयार रहें, यूजर्स ने सलमान के इमोशन का उड़ाया मजाक

वीडियो देखकर फैंस कर रहे तारीफ
इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में सलमान की खूब तारीफ की। एक फैन ने लिखा, "एक ही दिल है कितनी बार जीतेंगे सलमान।" एक अन्य फैन ने लिखा, "सलमान आपके लिए दिल में बहुत सम्मान है।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स हार्ट इमोजी के साथ इस वीडियो पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सलमान ने गाया गाना
'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च में सलमान ने रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और डायरेक्टर एआर मुरुगदास के साथ स्टेज शेयर किया। प्रेस से बातचीत के दौरान सलमान ने फैंस की रिक्वेस्ट पर 'लग जा गले' गाना गाकर सबको खुश कर दिया। ट्रेलर में भी सलमान और रश्मिका पर फिल्माया गया इस गाने का एक हिस्सा दिखाया गया।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी सिकंदर?
'सिकंदर' का ट्रेलर देखकर साफ है कि सलमान एक बार फिर धमाकेदार एक्शन रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले सलमान यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3' में दिखे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें