फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sreeleela: श्रीलीला ने साझा की फिल्म प्रमोशन की तस्वीरें, अभिनेता नितिन-क्रिकेटर डेविड वार्नर भी संग नजर आए

Sun, 23 Mar 2025 11:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ में ‘किसिक’ आइटम डांस में नजर आईं श्रीलीला अब एक और साउथ फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में मुख्य भूमिका करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ फिल्मों के चर्चित एक्टर नितिन हैं, साथ ही क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी एक अहम रोल फिल्म में निभा रहे हैं। ये तीनों हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। प्रमोशन से जुड़ी तस्वीरें श्रीलीला ने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी साझा की हैं। 
विज्ञापन
श्रीलीला, नितिन और डेविड वॉर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रॉबिनहुड’ इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रविवार को हैदराबाद में रखा गया था। इस मौके पर फिल्म के हीरो नितिन, हीरोइन श्रीलीला भी दिखे। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी इस इवेंट पर नजर आए। वह इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपनी, नितिन और डेविड वॉर्नर की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की हैं। इसमें सभी का अंदाज काफी हटकर नजर आया।

रॉबिनहुड की जैकेट पहने दिखे डेविड-नितिन

विज्ञापन

श्रीलीला ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की हैं, उनमें डेविड वॉर्नर, नितिन ने ‘रॉबिनहुड’ नाम वाली जैकेट पहनी हैं। इस जैकेट के जरिए वह अपनी फिल्म का नाम दर्शकों को आसानी से बताने में कामयाब नजर आए रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Kartik-Sreeleela: श्रीलीला को डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन? अभिनेता की मां के बयान से अटकलों का बाजार गर्म 

श्रीलीला का अंदाज भी नजर आया जुदा
श्रीलीला ने भी डेविड वॉर्नर और नितिन के बीच तस्वीरों में खड़ी हैं। वह काफी खुश नजर आ रही हैं। गुलाबी पहनावे में उनकी रंगत और भी निखर कर सामने आ रही है। फिल्म में नितिन की हीरोइन बनी हैं। फिल्म में नितिन ने एक चोर का रोल निभाया है। 

ये खबर भी पढ़ें:Aashiqui 3: अनाम फिल्म की घोषणा कर श्रीलीला संग आशिकी करते दिखे कार्तिक, क्या ‘आशिकी 3’ ही होगा इसका टाइटल? 

 

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘रॉबिनहुड’ की कहानी के बारे में बात करें तो चोर बने नितिन, अमीर लोगों से पैसा चोरी करके गरीब लोगों को देते हैं। फिल्म में डेविड वॉर्नर एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। लेकिन वह फिल्म के प्रमोशन के दौरान पूरी तरह से स्टार कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। डेविड, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के बहुत बड़े फैन है। 

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें