Sidharth Malhotra, Kiara Advani
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही जिंदगी भर के लिए दोनों एक-दूसरे का हाथ थामने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिड-कियारा 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे। दोनों राजस्थान के जैसलमेर में भव्य समारोह में शादी रचाने जा रहे हैं। बेशक चारों तरफ बॉलीवुड के इस चर्चित कपल की शादी की खबरें फैल रही हैं, मगर इन दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। लेकिन, सूत्रों के मुताबिक चोरी-छिपे दोनों जोर-शोर से तैयारियों में व्यस्त हैं। इन दोनों की शादी के सुरक्षा प्रबंध का शाहरुख खान से भी कनेक्शन निकल आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स की जिम्मेदारी शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन युगल को दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा की शादी की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन संभालेंगे। दोनों की शादी में खास मेहमान आने वाले हैं। गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के भी कई बड़े नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत सहित तमाम लोगों के 3 फरवरी को जैसलमेर पहुंचने की उम्मीद है।
Annu Kapoor: अन्नू कपूर ने बताया अपनी सेहत का हाल, बोले- डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह
कहा जा रहा है कि दोनों जैसलमेर पैलेस होटल में शादी करने वाले हैं। शादी भव्य अंदाज में होगी और इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। शादी के सभी कार्यक्रमों के मैनेजमेंट के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शादी की तैयारी के लिए 3 फरवरी को यानि आज सिक्योरिटी गार्ड्स और बॉडीगार्ड्स का एक जत्था जैसलमेर जाएगा। वहीं रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि वेडिंग सेलिब्रेशन 5 फरवरी को संगीत सेरेमनी के साथ शुरू होगा और 6 को शादी है और इसके बाद 7 फरवरी को रिसेप्शन होगा।
Nayanthara: कास्टिंग काउच पर साउथ की लेडी सुपरस्टार का खुलासा, बोलीं- लीड रोल के बदले प्रोड्यूसर ने...
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गेस्ट को ब्राइड और ग्रूम्स से कॉम्पलीमेंटरी गिफ्ट्स भी मिलेंगे। साथ ही मेहमानों के लिए डेजर्ट सफारी टूर जैसी कई मजेदार एक्टिविटिज भी अरेंज की गई हैं और वे स्पा वाउचर को भी एंजॉय कर सकेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में मिशन मजनू में नजर आए। एक्टर अब जल्द ही वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगे। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सिद्धार्थ एक्शन थ्रिलर 'योद्धा' में भी लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ‘सत्यप्रेम की कथा’ में दिखाई देंगी। फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।
Riteish Genelia Love Story: 16 साल की जेनेलिया पर आ गया था रितेश का दिल, फिर भी शादी में लग गए नौ साल