फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paresh Rawal: परेश रावल को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, विवादित टिप्पणी मामले में कठोर कार्रवाई न करने के आदेश

Thu, 02 Feb 2023 05:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले साल गुजरात चुनाव के दौरान परेश रावल ने भी भाजपा की तरफ से राज्य में चुनावी रैलियां की थीं। इस दौरान वह अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए थे।
विज्ञापन
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता परेश रावल को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। उच्च न्यायालय ने तलातला पुलिस को परेश की ओर से "बंगालियों के लिए मछली पकाओ" टिप्पणी के लिए कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है, क्योंकि परेश ने इस पर पहले ही माफी मांग ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने आदेश दिया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परेश से इस मामले में पूछताछ की जा सकती है। वहीं, अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को करेगी।

यह भी पढ़ें-  Faraaz: नहीं लगेगी फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

बता दें कि पिछले साल गुजरात चुनाव के दौरान परेश रावल ने भी भाजपा की तरफ से राज्य में चुनावी रैलियां की थीं। इस दौरान वह अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। उनके बयान के बाद अभिनेता पर बंगालियों का अपमान करने के आरोप लगे थे। विवाद बढ़ने के बाद परेश ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांग ली थी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनका यह बयान अवैध "बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं" के संदर्भ में था। इन सब के बाद परेश रावल के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया। साथ ही, जब इस भाषण का वीडियो वायरल हुआ तो परेश को नेटिजंस के गुस्से का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant Marriage: फोटोग्राफर्स के पैर पड़ती नजर आईं राखी सावंत, बोलीं- आदिल को मत बनाओ बड़ा स्टार

वर्क फ्रंट की बात करें तो परेश आखिरी बार फिल्म शर्माजी नमकीन में नजर आए थे। ऋषि कपूर के अचानक निधन की वजह से उन्हें कुछ सीन के लिए इस फिल्म में कास्ट किया गया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही शहजादा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में परेश भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें