बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। अभी-अभी उन्होंने फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग पूरी की है और वह अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। सिद्धार्थ अगली फिल्म 'मरजावां' में एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं।
फिल्म 'जबरिया' जोड़ी की शूटिंग खत्म होते ही सिद्धार्थ फिल्म 'मरजावां' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। आपको बता दें कि फिल्म में आग के सीन को खुद सिद्धार्थ ने फिल्माया है। दरअसल 'स्टंट टीम डबल बॉडी' के साथ सीन को शूट करना चाहती थी लेकिन सिद्धार्थ ने ऐसा करने से मना कर दिया, जबकि स्टंट टीम को डर था कि इस सीन को करते समय सिद्धार्थ कहीं जख्मी न हो जाएं। सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्मों को लेकर काफी दबाव है क्योंकि उनकी बहुत सारी फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। अभी हाल ही में अाई फिल्म 'अय्यारी' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
बता दें कि ‘जबरिया जोड़ी’ कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी। वहीं फिल्म ‘मरजावां’ में सिद्धार्थ के अलावा रकुल प्रीत सिंह, रितेश देशमुख, तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।