फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड को 'गुड न्यूज' देने वाले अक्षय-करीना, रिलीज तारीख भी आ गई सामने

Mon, 21 Jan 2019 07:48 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : self
विज्ञापन
फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त रहने वाले अक्षय कुमार 'गुड न्यूज' देने वाले हैं। अक्षय साल में अमूमन दो-तीन फिल्में करते हैं, अक्षय जिस फिल्म को साइन करते हैं, उसे बड़ी शिद्दत से अंजाम तक पहुंचाते हैं। अब खबर है कि अक्षय फिल्म 'गुड न्यूज' में अभिनय करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने पिछले साल '2.0' में विलेन का किरेदार निभाया था। 2.0 में अक्षय कुमार के अलावा रजनीकांत भी फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ का था। वहीं फैंस जल्द ही अक्षय को पृथ्वी राज चौहान की भूमिका करते देखेंगे।  फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करने वाले हैं। बॉलीवुड गलियारों में खबर है कि अक्षय ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। साल 2019 में अक्षय कुमार की 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं। 'केसरी', 'मिशन मंगल', 'गुड न्यूज' और 'सूर्यवंशी'। 

गौरतलब है कि करीना कपूर खान अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिसमें 'मुझसे शादी करोगी', 'ऐतराज', 'तलाश', 'बेवफा' शामिल हैं। वहीं एक बार फिर अक्षय और करीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार के अलावा करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अभिनय करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट करेंगे। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें