फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara-Sidharth: मुंबई रिसेप्शन के लिए रवाना हुए कियारा-सिद्धार्थ, एथनिक अवतार में बेहद खूबसूरत लगीं अभिनेत्री

Sat, 11 Feb 2023 08:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ कियारा के दिल्ली वाले रिसेप्शन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में कियारा और सिद्धार्थ काफी सिंपल लग रहे हैं। अब दिल्ली के बाद यह कपल मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ-कियारा इन आफ्टर वेडिंग फंक्शन में बिजी हैं। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली में फैमिली के लिए एक रिसेप्शन रखा था, जिसमें यह कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था। सिद्धार्थ कियारा के दिल्ली वाले रिसेप्शन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में कियारा और सिद्धार्थ काफी सिंपल लग रहे हैं। अब दिल्ली के बाद यह कपल मुंबई के लिए रवाना हो गया है।

विज्ञापन

कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : social media
हाल ही में, सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह कपल दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली के बाद अब मुंबई में अपनी रिसेप्शन के लिए रवाना हुए हैं। वीडियो में सिद्धार्थ  प्रिंटेड व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में काफी डैशिंग दिखे। वहीं, नई दुल्हन कियारा एथनिक वियर में काफी खूबसूरत लगीं।
  ">http://
 

कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : social media

गौरतलब है कि सिद्धार्थ और कियारा 12 फरवरी को मुंबई में दूसरा रिसेप्शन देंगे, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शामिल होंगे। मुंबई के फाइव स्टार होटल सेंट रेजिस में यह फंक्शन होगा, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े सितारे और बिजनेसमैन शामिल होंगे। दिल्ली के बाद यह कपल की दूसरी रिसेप्शन पार्टी होगी। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के रिसेप्शन में कियारा और सिद्धार्थ का लुक काफी वायरल हुआ था, जिसमें कियारा ने फ्यूशिया गुलाबी दुपट्टा और गुलाबी चूड़ा के साथ एक सफेद सूट पहना था। शादी के बाद कियारा का यह लुक भी फैंस को काफी पसंद आया था।

Gehana Vasisth: यहां इकट्ठा होने जा रहीं राज कुंद्रा की पुरानी सहेलियां, सब की सब इंडियन पोर्न स्टार

 
विज्ञापन

कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : social media
बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, जूही चावला समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इनके वेडिंग रिसेप्शन में भी कई सितारों के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ-विकी कौशल के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें