फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week 2023: क्लासिक रोमांटिक फिल्मों को दोबारा रिलीज कर रहा PVR, हफ्ते भर चलेगा रोमांस का फेस्टिवल

Sat, 11 Feb 2023 07:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हफ्ते भर तक चलने वाला यह उत्सव 10 फरवरी से शुरू हो चुका है और यह 16 फरवरी तक चलने वाला है। दोबारा से रिलीज होने जा रही फिल्मों की लिस्ट में 'टाइटैनिक', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'तमाशा', 'जब वी मेट', 'टिकट टू पैराडाइज', 'वेद', 'गीता गोविंदम' शामिल हैं।
विज्ञापन
टाइटैनिक, डीडीएलजे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार का महीना शुरू हो चुका है। 7 फरवरी से शुरू हुए रोज डे से इस हफ्ते ने प्रेमी-प्रेमिकाओं के दिलों में भी दस्तक दे दी है। यह सप्ताह प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद ही खास होता है। क्योंकि वह अलग-अलग दिन को सेलिब्रेट करते हैं। पीवीआर ने 14 फरवरी तक चलने वाले प्रेमी-प्रेमिकाओं के इस खास सप्ताह को अब और खास बनाने की पहल कर दी है। पीवीआर के अधिकारियों ने कहा है कि वे खास रूप से 'क्यूरेटेड वैलेंटाइन्स डे फिल्म फेस्टिवल' में कई क्लासिक्स को फिर से रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म फेस्टिवल में भारत के 25 शहरों में लोकप्रिय बॉलीवुड, हॉलीवुड और अन्य रोमांटिक फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

हफ्ते भर तक चलने वाला यह उत्सव 10 फरवरी से शुरू हो चुका है और यह 16 फरवरी तक चलने वाला है। दोबारा से रिलीज होने जा रही फिल्मों की लिस्ट में 'टाइटैनिक', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'तमाशा', 'जब वी मेट', 'टिकट टू पैराडाइज', 'वेद', 'गीता गोविंदम' शामिल हैं। इन फिल्मों की री रिलीज के साथ-साथ यह उत्सव भारत के 25 शहरों में चलेगा। 
इसे भी पढ़ें- Pathaan: 'पठान' की सफलता से बेहद खुश हैं शाहरुख खान, फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए कह दी यह बड़ी बात
 
विज्ञापन

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' - फोटो : social media
बता दें कि इसी क्रम में कुछ दिन पहले यशराज फिल्म्स ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को दोबारा से रिलीज करने की जानकारी दी थी। जिसके बाद शाहरुख के फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे। यशराज फिल्म्स ने ट्वीट कर कहा था, 'कम फॉल इन लव विद #डीडीएलजे एक बार फिर से, कल से 1 सप्ताह के लिए सिनेमाघरों में!' फिल्म फेस्टिवल अपने प्यारे लोगों को उनकी सभी पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों के सभी खर्चों वाली मूवी मैराथन पर ले जाने का सही अवसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें