प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2021 में इस बात की घोषणा की थी कि हर साल सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आज पीएम ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में उन्हें समर्पित स्मारक मॉडल का उद्घाटन किया। इन द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए हैं। इस अवसर पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
पराक्रम दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों को नाम दिया।। इन द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए हैं। इस अवसर पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने पीएम मोदी का आभार जताया है। इनमें वो सितारे भी शामिल हैं, जिन्होंने पर्दे पर परमवीर चक्र विजेताओं का किरदार निभाया है। बता दें कि पीएम मोदी के इस फैसले के बाद बॉलीवुड में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2021 में इस बात की घोषणा की थी कि हर साल सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आज पीएम ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में उन्हें समर्पित स्मारक मॉडल का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंडमान और निकोबार में 21 द्वीपों का नामकरण और यह नाम 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है।
इसे भी पढ़ें- Ramesh Sippy EXCLUSIVE: ‘शोले’ की कहानी पहले मनमोहन देसाई के पास गई थी, अपने रोल को लेकर भ्रमित थे धर्मेंद्र
विज्ञापन
पीएम के इस फैसले का बॉलीवुड सेलेब्स ने स्वागत किया है। अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा- कैप्टन मनोज कुमार पांडे (परमवीर चक्र) के नाम पर द्वीप का नाम रखने का यह फैसला यह यकीन दिलाता है कि इन महान लोगों ने जो हमारे देश के लिए बलिदान दिया है वह हमारी आगे आनेवाली जेनरेशन को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। थैंक यू पीएम मोदी'।
शेहशाह फिल्म में कैप्टन बत्रा का किरदार की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस खबर से काफी खुश और रोमांचित हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अंडमान निकोबार के एक द्वीप का नाम हमारे हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखा गया है और इस शानदार खबर ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए हैं'।