मुझे किसी की परमिशन की जरूरत नहीं
सिद्धार्थ अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं, भले ही इसके लिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़े। इस पर उन्होंने कहा, ‘जब मैंने बोलना शुरू किया था, तब भी मुझे किसी की परमिशन की जरूरत नहीं थी और आगे भी नहीं होगी। युवा हमेशा युवा रहेंगे। समय के साथ उनकी जगह नई पीढ़ी लेती रहेगी।’
दीया मिर्जा ने की युवाओं की तारीफ
वहीं, दीया मिर्जा ने भी युवाओं की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमें उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने से कोई नुकसान नहीं होता, ‘यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसे नुकसान मानते हैं। अगर आप सच्चाई और प्यार के साथ अपनी बात रखते हैं, तो खोने के लिए कुछ भी नहीं होता।’
ये भी पढ़ें- ‘उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा’, बेटे विक्रमादित्य ने दी पिता प्रदीप रावत को भावुक श्रद्धांजलि; कही बड़ी बात