फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओह माय डॉग’ की धीमी शुरुआत, 350 करोड़ के करीब पहुंची 'स्पाइडर-मैन', जानें बाकी फिल्मों की कमाई

Sat, 08 Aug 2026 08:03 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Day : हाॅलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की छप्परफाड़ कमाई के बीच हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ और साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ शुक्रवार को रिलीज हुईं। जानिए, 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के आगे इन फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच चुकी है। यह कारनामा हॉलीवुड फिल्म ने 9 दिन में किया है। जानिए, इस बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म के आगे शुक्रवार को हाॅलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ और ‘ओह माय डॉग’ और साउथ फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने कितना कलेक्शन किया है। 

 

 

विज्ञापन

फिल्म 'ओह माय डॉग' - फोटो : साभार@imdb

‘ओह माय डॉग’ का लाखों में रहा कलेक्शन  
'ओह माय गॉड 2' में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमित राय हैं। फिल्म की कहानी इंसान और डॉग के इमोशनल रिश्ते पर है। सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन इस फिल्म ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह एक छोटे बजट की फिल्म है, जिसका मुकाबला 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' से बॉक्स ऑफिस पर है। 

फिल्म 'डीसी' - फोटो : सोशल मीडिया

‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने की अच्छी शुरुआत  
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी अभिनीत तमिल फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है। अरुण मथेश्वरन निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन यह फिल्म भी 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर नहीं ले सकी। 

फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ पर बरसे नोट   
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने 9वें दिन यानी शुक्रवार को 14.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 8वें दिन 14.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक भारत में 349.49 करोड़ रुपये हो चुका है। टॉम हॉलैंड अभिनीत और डेस्टिन डेनियल क्रेटन निर्देशित इस फिल्म को भारतीय दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 
जल्द ही यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। बता दें कि ‘अवतार 2’ ने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ वीकेंड तक पार कर सकती है।  
इसके अलावा ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में 300 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। पहले इस लिस्ट में ‘एवेंजर्स एंडगेम’ और ‘अवतार 2’ शामिल थी।  

विज्ञापन

फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द ओडिसी’ का क्या रहा हाल?
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 22वें दिन 2.79 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने 21वें दिन 2.54 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 161.23 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें