फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babil Khan Controversy: 'हमारी जिंदगी में ड्रामा मत ढूंढिए..', राघव के बाद अब इस एक्टर ने दिया बाबिल का साथ

Sun, 04 May 2025 07:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राघव जुयाल के बाद अब एक और एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाबिल को लेकर पोस्ट किया है। यह पोस्ट उस हंगामे और कंट्रोवर्सी के बाद सामने आया है, जो बाबिल खान के वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बाबिल ने अपने वीडियो में इस एक्टर और राघव जुयाल को फेक कहा। जबकि ये लोग दोस्त हैं। अब इस मुद्दे पर उसी एक्टर ने बाबिल का साथ दिया है, एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कंट्रोवर्सी पर खुलकर बात की है। 

विज्ञापन
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर बाबिल खान की एक वीडियो वायरल हुई। सोशल मीडिया यूजर्स ने गौर किया कि इस वीडियो में वह कई एक्टर्स के नाम लेकर उन्हें फेक बता रहे हैं। इस लिस्ट में अनन्या पांडे, राघव जुयाल और एक यंग एक्टर भी शामिल है। अब उसी एक्टर ने सोशल मीडिया पर बाबिल को लेकर पोस्ट की, इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। जानिए, अपनी पोस्ट में वह बाबिल को लेकर क्या लिखता है। 

ये खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: बाबिल खान की कंट्रोवर्सी के बीच अनन्या की इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, जानिए एक्ट्रेस ने क्या लिखा? 

सिद्धांत चतुर्वेदी ने लगाई इंस्टा स्टोरी 

विज्ञापन

जिस एक्टर का नाम बाबिल ने अपनी वीडियो में लिया था, वह सिद्धांत चतुर्वेदी है। सिद्धांत ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है। जिसमें वह बाबिल के कई वीडियो साझा करते हैं। जिनमें बाबिल, सिद्धांत के साथ वक्त अच्छा गुजार रहे हैं। साथ ही एक मैसेज भी सिद्धांत लिखते हैं। वह लिखते हैं, ‘मैं अपने बारे में लिखी जाने वाली बातों पर गौर नहीं करता हूं लेकिन यह पर्सनल है। मैं गॉसिप बनाने वालों ने, रेडिट यूजर्स को कहूंगा ‘बस करो’। हमारी जिंदगी में ड्रामा मत ढूंढिए।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Raghav Juyal: बाबिल खान के वायरल वीडियो पर राघव जुयाल की प्रतिक्रिया, बोले- 'मैंने अभी सुतापा आंटी से बात की'  
विज्ञापन

सिद्धांत चतुर्वेदी की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम@siddhantchaturvedi

जजमेंट देने से पहले एक बार सोच लें 
सिद्धांत आगे लिखते हैं, ‘हम बहुत मेहनत करते हैं कि स्क्रिन पर आपके लिए ड्रामा क्रिएट करें। शायद कोई कमी रह गई होगी कि आप हमारी जिंदगी में वो ढूढ़ने लगे। कोशिश जारी है, हमारी तरफ। आप भी कोशिश करें कि कोई जजमेंट देने से पहले एक बार सोच लें।’ 



क्या है पूरा मामला?
हाल ही में बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि इसे खुद बाबिल ने सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और फिर इसे डिलीट कर दिया। दावा किया गया कि इस वीडियो में बाबिल ने अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स को फेक बताया था। इस लिस्ट में सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम भी शामिल था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें