प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलकर एक टेलीविजन अभिनेत्री चर्चा में आ गई है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अभिनेत्री ने 'सेल्फी विद डॉटर' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। यही नहीं, उन्होंने मोदी काम करने के तारीके पर भी सवाल उठाया।
इसके बाद सोशल साइट पर इनके खिलाफ जबर्दस्त टिप्पणियां होने लगीं। इससे वो टॉप ट्विटर ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। ये अभिनेत्री हैं, श्रुति सेठ। इन्होंने टीवी धारावाहिक बालवीर, शरारत और कॉमेडी सर्कस से पहचान बनाई। रविवार को ट्विटर पर पीएम मोदी की खुली निंदा कर वो लोगों के कोपभाजन की शिकार हो गईं।
ट्विटर पर उन्हें आम आदमी पार्टी की समर्थक बताया रहा है। साथ ही निजी टिप्पणियां भी की जा रही हैं। हालांकि अभिनेत्री भी लगातार लोगों को जवाब भी दे रही हैं। उन्होंने अपना विरोध करने वालों को मोदी भक्त करार दिया है।
जानिए, अभिनेत्री ने पीएम मोदी को क्या कहा
इस पूरे विवाद के मूल में भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' है। दरअसल, बीते दिनों पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' को लेकर हरियाणा में चलाई गई एक प्रतियोगिता की जमकर तारीफ की।
साथ इस प्रतियोगिता के दौरान खींची गई तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर किया। इसके बाद ये प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हो गई। ये प्रतियोगिता है, #SelfieWithDaughter। इसकी शुरुआत हरियाणा के जींद जिले के गांव बीबीपुर से हुई थी। यहां सरपंच सुनील जागलान ने अपनी बेटी के साथ एक सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया में शेयर कर अन्य लोगों से ऐसा करने को कहा।
पीएम मोदी ने इसकी तारीफ करते हुए इसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के लिए एक अहम कदम बताया। लेकिन अभिनेत्री श्रुति सेठ ने पीएम के इस 'मन की बात' पर सवाल खड़े किए। अभिनेत्री के मुताबिक पीएम को कुछ आधारभूत कदम उठाने चाहिए, न कि सेल्फी में उलझना चाहिए।
'सेल्फी के जुनून से बाहर आएं मिस्टर पीएम'
पीएम मोदी ने सभी बेटियों के पिताओं से अर्ज किया था कि वे मन की बात प्रोग्राम में अपनी बेटियों के साथ सेल्फी खींच कर भेजें। इस पर अभिनेत्री ने ट्विट किया कि 'सेल्फी के जुनून से बाहर आएं मिस्टर पीएम।' यही नहीं, उन्होंने एक के बाद एक कई ट्विट किए।
उन्होंने लिखा कि 'सेल्फी कोई ऐसी डिवाइस नहीं है जिससे बदलाव आएगा मिस्टर पीएम। इसके बाद लोगों ने उन्हें आड़ें हाथों ले लिया। हालांकि कई लोग श्रुति से सहमत भी हैं। अब ट्विटर पर ट्रेंड #selfieobsessedmrpm कर रहा है।
A selfie is not a device to bring about change Mr. PM
Try reform. #selfieobsessedPM https://t.co/DTs9gP2H2n— Shruti Seth (@SethShruti) June 28, 2015
Those defending the #selfie plan by the PM
FYI change is needed in the illiterate parts where 'no front facing camera phones exist'.
Think— Shruti Seth (@SethShruti) June 28, 2015
Seriously get over your selfie obsession Mr. PM. Be more than a photograph. Come on! https://t.co/xybGd5dbt6— Shruti Seth (@SethShruti) June 28, 2015
I ❤️ trolls.— Shruti Seth (@SethShruti) June 28, 2015
Morning all the lifeless people on my TL. I get it you guys are BJP fans. Good for you. Now go do something constructive with your day. Bye!— Shruti Seth (@SethShruti) June 29, 2015
And before you continue your mindless, senseless rants about me & my life just check WHO is following WHOM. Says a lot. A lot.
Now continue— Shruti Seth (@SethShruti) June 29, 2015
Not the mistake of Shruti Seth, AAPtardism is a disease, and seems she is severely affected.. Poor lady