फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने बताया, कैसे निकला उनके मन से फिल्म इंडस्ट्री का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल फिल्म में कंगना रनौत का होना फिल्म की सफलता की चाबी माना जा रहा है। कंगना रनौत आज बॉलीवुड की एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। लेकिन कंगना के साथ शुरू में ऐसा नहीं था। जब कंगना फिल्मों में आईं तो उन्हे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कंगना का कहना है कि जब वह फिल्मों में आई थीं तो वह यहां जैसे फंस ही गईं थीं। हालांकि वह अब खुद को निडर और आत्मविश्वासी मानती हैं। कंगना ने बॉलीवुड में 'गैंगस्टर' फिल्म से कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'वो लम्हे', 'लाइफ इन अ मेट्रो' और 'फैशन' जैसी फिल्मों में काम किया।

कंगना का कहना है कि मैं शुरू में जो फिल्में कर रही थी उनसे खुश नहीं थी। मैं अपनी सभी फिल्मों में मर रही थी। मैं इससे परेशानी महसूस कर रही थी और इससे बाहर आना मेरे लिए आसान नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन

'मैनें बहुत मेहनत की, किस्मत ने भी दिया साथ'

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, कंगना खुद को खुशकिस्मत मानती हैं। उनका कहना है 'मुझे लगता है कि यह मेरी किस्मत अच्छी थी साथ ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत भी की। कंगना का कहना है कि कड़ी मेहनत के साथ किस्मत भी महत्व रखती है।

कंगना ने कहा कि अपने कैरियर के इस मुकाम पर उन्हें अब किसी चीज से डर नहीं लगता। कंगना की हालिया रिलीज 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' सुपरहिट रही है। फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा छू रही है। कंगना राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

कंगना अपने फिल्मी सफर पर कहती हैं 'मुझे लगता है कि आज मैं जहां हूं, मुझे किसी बात का डर नहीं है। जब मैं फिल्म उद्योग में आई थी, उस समय मेरे पास कुछ नहीं था और अब मुझे खुद पर पूरा भरोसा है। मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं, और मैं अपनी जिंदगी अपनी तरह से अपनी शर्तों पर जी रही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें