फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shruti Haasan: कोरोना संक्रमित हुईं श्रुति हासन, पोस्ट साझा कर दी जानकारी, कहा - 'सावधानियां बरतने के बाद भी...'

Sun, 27 Feb 2022 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रुति हासन हुई कोविड पॉजीटिव - फोटो : social media
कोरोना की तीसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट ले लिया था। हालांकि अब कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, किन्तु अभी भी यह पूरी तरह से हमारे बीच से गया नहीं है। इसका ताजा उदाहरण बनके सामने आई हैं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन। श्रुति हासन कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसके बाद से ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
shruti hassan
श्रुति ने अपने स्वास्थय की जानकारी साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा,"हैलो एवरिवन। मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य की ताजा खबर देना चाहती हूं। सारी सावधानियां बरतने के बाद भी मैं कोविड-19 की चपेट में आ गई हूं। मैं ठीक होने की प्रॉसेस पर हूं। 0 थैंक यू और आप सभी से जल्द ही मिलूंगी।"
 

 
विज्ञापन

3 of 4
shruti hassan - फोटो : instagram
 श्रुति हासन के संक्रमित होने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसक उनके लिए दुआ करने लगे। वहीं कुछ यूजर्स अभिनेत्री की इस पोस्ट पर कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा," जल्द ठीक हो जाइए।" वहीं अन्य यूजर ने कमेंट किया,"आपके लिए दुखी हूं।" वही अन्य ने लिखा,"आपको ढेर सारा प्यार अक्का, जल्द वापस आना।" फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों ने भी अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट किया। अभिनेत्री सोफी चौधरी लिखती हैं,"डैम.. जल्दी ठीक हो जाओ। बहुत सारा प्यार।" नमृता शिरोड़कर लिखती हैं,"गेट वेल सून।" 
विज्ञापन

4 of 4
बेस्टसेलर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि श्रुति हासन को आखिरी बार अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' में देखा गया था। इस सीरीज में उनके साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती, अर्जुन बाजवा, गौहर खान, सत्यजीत दुबे और सोनाली कुलकर्णी ने अभिनय किया है। इसका निर्देशन मुकुल अभ्यंकर ने किया है। यह सारीज श्रुति हासन की ओटीटी डेब्यू थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें