फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: दिशा पाटनी ने दुबई में 'स्लो-मोशन' गाने पर किया परफॉर्म, टाइगर श्रॉफ को लेकर फैंस ने पूछ लिया ये सवाल

Sun, 27 Feb 2022 12:49 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने साल 2020 में सलमान खान के द बैंग टूर पर उन्हें ज्वाइन किया था। इस दौरान उन्होंने दुबई में स्लो मोशन गाने पर परफॉर्म किया था, जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। हमेशा की तरह इस वीडियो में भी दिशा पाटनी अपनी अदाओं के फैंस को घायल कर रही हैं। उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने लायक है। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने तो दिशा से टाइगर को लेकर भी सवाल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : insta
वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी स्लो-मोशन गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, 'स्लो-मोशन में'! हालांकि उनकी परफॉर्मेंस स्लो-मोशन में नहीं बल्कि रफ्तार में है। इस कैप्शन से ज्यादा दिशा के डांस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खीचा है।
विज्ञापन

3 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : insta
एक प्रशंसक ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,'दिशा हमारी सुबह को खुशगवार बना रही हो'! तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा-टाइगर के साथ डांस क्यों नहीं किया? आपको बता दें कि इस समय दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के एक दूसरे को डेट करने के कयास लगाए जा रहे हैं।


विज्ञापन

4 of 4
द-बैंग टूर - फोटो : insta
दिशा पाटनी के अलावा 'द-बैंग टूर' में आयुष शर्मा, गुरु रंधावा, पूजा हेगड़े, सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा और मनीष पॉल ने भी हिस्सा लिया। दुबई एक्सपो में सभी सेलेब्स की परफॉर्मेंस काफी धमाकेदार रही। दिशा ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्टर भी शेयर किया था। इस पोस्टर को शेयर करते हुए दिशा ने लिखा-'दा-बैंग द टूर - रीलोडेड 25 फरवरी 2022 को एक्सपो 2020 दुबई में आ रहा है। अपने टिकट अभी बुक करें!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें