फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shriya Saran: आठ महीने की बेटी को घर छोड़कर शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, अब छलका दर्द

Sat, 15 Apr 2023 04:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, श्रिया की इवो सारागालु नाम की फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया गया। एक्ट्रेस ने गाने की शूटिंग का अपना एक्सपीरियंस फैन्स के साथ शेयर किया।
विज्ञापन
श्रिया शरन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रिया सरन अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। श्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री को फिल्म ‘दृश्यम’ से असल पहचान मिली थी और जल्द ही श्रिया की  म्यूजिक स्कूल भी रिलीज होने वाली है। , जिसमें वह शरमन जोशी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। अब हाल ही में, श्रिया की इवो सारागालु नाम की फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया गया। एक्ट्रेस ने गाने की शूटिंग का अपना एक्सपीरियंस फैन्स के साथ शेयर किया।

 

श्रिया ने साझा किया अनुभव

 

श्रिया ने अपने अनुभव को साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘यह शूट करने के लिए एक कठिन गाना था। राधा बहुत छोटी थी। लगभग आठ महीने की ही थी। उसके गले में कुछ दिक्कतें थीं। मैं घबरा गई थी। हमने इस गाने को गोवा में शूट किया है। मेरा मेकअप पूरी तरह से उतर रहा था, बाल भी पसीने से भीगे हुए थे। वहां का वातावरण पूरा गर्म था। इस गाने की शूटिंग मैंने  पीरियड्स में की थी।’

विज्ञापन


 

सोशल मीडिया पर लिखा नोट

 

अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘शरमन जोशी के साथ  हंसना बहुत आसान है, लेकिन उनके साथ कोई रोमांटिक किरदार निभाना उतना ही मुश्किल है। हमने इस वीडियो को अपना बेस्ट दिया था। मुझे मेरे अभिनय पर पूरा भरोसा है। शरमन ने भी मेरा पूरा साथ दिया। वह एक शानदार सह-कलाकार हैं। ऐसा मैं इसलिए कह रही हूं क्योंकि जब भी मैं अपना आपा खो रही थी तब शांत रहने के लिए धन्यवाद।’ गाने का वीडियो शेयर करते हुए श्रिया ने लिखा, ‘इस खूबसूरत धुन का आनंद लें और अपने दिल को खुशी से भरने दें।’

Celebs: इन सेलेब्स ने अपनी फिल्म के रीमेक में भी दिखाया अदाकारी का दम, एक जैसे रोल से दो बार जीता फैंस का दिल

 

दृश्यम में आई थीं नजर

आपको बता दें कि श्रिया सरन ने 19 मार्च 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेव से शादी की थी। वहीं, उन्होंने साल अक्टूबर में श्रिया सरन ने बताया कि वह और आंद्रेई कोशेव  10 जनवरी 2021 को अपनी बेटी राधा का स्वागत इस दुनिया में कर चुके हैं। वहीं, श्रिया इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर फोकस किए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें