बॉलीवुड फिल्म मेकर अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के अलावा उनके फैंस 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए अयान ने मोटी रकम चार्ज की है।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा फिल्म पर काम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अयान ने अपनी डायरेक्टोरियल फीस के तौर पर 32 करोड़ रुपए में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। फिल्म निर्माता इस महीने प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू करेगें और इस साल नवंबर तक शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में होंगे और यह 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स बैनर तले बनने वाली जासूसी दुनिया में छठी फिल्म होगी, जिसमें 'एक था टाइगर', 'टाइगर' ज़िंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा शाहरुख और सलमान खान स्टारर फिल्म 'टाइगर बनाम पठान' पर भी काम चल रहा है।
करण जौहर ने कही यह बड़ी बात
एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि करण जौहर चाहते हैं कि अयान पहले 'ब्रह्मास्त्र' का सीक्वल शुरू करें और फिर 'वॉर 2' का। करण वास्तव में अयान द्वारा 'ब्रह्मास्त्र' को मझधार में छोड़ते हुए ‘वॉर 2’पर काम करने से निराश हैं। वास्तव में वह चाहते हैं कि अयान पहले 'ब्रह्मास्त्र' सीक्वल को पूरा करें और फिर किसी अन्य प्रोजेक्ट को अपनाए। बता दें कि करण पहले ही फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये और आठ साल से अधिक का निवेश कर चुके हैं।