मैं इतनी परिपक्व नहीं थी
चिकनी चमेली के बारे में बात करते हुए श्रेया ने कहा, ‘वह गाना सिर्फ एक मस्ती भरा नंबर नहीं है, उसमें काफी आर्टिस्ट्री भी है। इसके कुछ हल्के वर्जन भी थे। जो वर्जन फिल्म में आया, वह शुरुआती ड्राफ्ट्स से ज्यादा सौम्य था, हालांकि उसमें इशारे तो थे। उस समय मैं हमेशा यह नहीं समझ पाती थी कि मैं क्या गा रही हूं। मैं इतनी परिपक्व नहीं थी कि कुछ लाइनों का पूरा मतलब समझ सकूं।’
उन्होंने आगे कहा कि अब वह इस बात पर ज्यादा ध्यान देती हैं कि वह क्या रिकॉर्ड कर रही हैं, क्योंकि अगर कोई गाना हिट हो जाता है तो उन्हें उसे हर जगह गाना पड़ता है, कभी-कभी बच्चों के सामने भी, जो उन्हें असहज कर देता है।
अब मैं वैसे गाने रिकॉर्ड नहीं करूंगी
जब राज ने उनसे कहा कि उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने ऑब्जेक्टिफिकेशन की बात की लेकिन कॉन्सर्ट में वह गाना गाती रहीं, तो श्रेया ने साफ किया कि उन्हें उस गाने से शर्म नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने उसे परफॉर्म किया है। मुझे वह गाना पसंद है। मुझे लगता है वह अच्छा है। लेकिन अब मैं वैसे गाने रिकॉर्ड नहीं करूंगी। मैं शर्मिंदा नहीं हूं। मैंने वह गाना उस समय गाया था। यह एक ऐसा गाना है जिसके साथ मुझे हमेशा जीना होगा, जहां छोटे बच्चे भी उस पर डांस करते हैं। कभी-कभी मैं आंखें बंद कर लेती हूं। लेकिन मैं उससे खुद को अलग नहीं कर सकती। वह मेरा गाना है। मैंने उसे अपनाया है।'
श्रेया के रीसेंट वर्क
हाल ही में श्रेया घोषाल ने नए गाने ‘यहीं गुज़ार दूं’ में अपनी आवाज़ दी है। इस खूबसूरत ट्रैक में उनके साथ अमाल मलिक भी जुड़े हैं, जबकि म्यूजिक वीडियो में फरहाना भट्ट नजर आ रही हैं।
इसी के साथ श्रेया ने अपने ‘द अनस्टॉपेबल वर्ल्ड टूर’ का ऐलान कर दिया है। इस वर्ल्ड टूर के तहत वे यूके, यूएसए, भारत और अबू धाबी में परफॉर्म करने वाली हैं। हालांकि अभी तक इन कॉन्सर्ट्स की तारीखों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फैंस बेसब्री से शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं।