फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए रोका सेरेमनी के भावुक पल; जानें मधु चोपड़ा ने बेटी के लिए की थी क्या खास तैयारी

Wed, 04 Mar 2026 02:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra on Roka Ceremony : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक्शन थ्रिलर 'द ब्लफ' को दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं। इसी बीच एक बातचीत के दौरान प्रियंका ने निक और अपने रोके के दिनों की यादें ताजा कीं। 

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर फैमिली के साथ टाइम बिताते नजर आते हैं। हर त्योहार ये जोड़ा खुलकर मनाता है। अब एक पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका ने अपनी शादी के खूबसूरत पलों के बारे में काफी कुछ बताया। 

विज्ञापन


मां मधु चोपड़ा ने किया था रोके पर खास इंतजाम
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मिथिकल किचन पॉडकास्ट पर अपने रोके के दिन को याद करते हुए कहा, ‘मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। उन्होंने सोचा कि मेरी शादी में किसी भी तरह की कोई कमी न रहे। मुझे याद है वो बोलीं-नीच चलो मैं गई और मैंने देखा कि सारे सोफे एक तरफ थे और चार पंडित बैठे हुए थे। हवन कुंड था। उस समय घर का काफी धार्मिक माहौल हो गया था। मैं गई और बैठ गई।’ 

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : ट्विटर

कैसा था पति निक जोनस का रिएक्शन?
प्रियंका ने अपने उन खास पलों के बारे में बताया कि, ‘उस समय जब निक उनकी उंगली में रिंग पहना रहे थे उससे ज्यादा खास पल से कुछ नहीं था। जिनमें आध्यात्मिकता भी मिली हुई थी। जब हम एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे तब काफी कुछ खुद में बदलता हुआ महसूस हो रहा था। लग रहा था कि अब मैं एक परिवार को अपनाने जा रही हूं।’

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : ट्विटर

प्रियंका के परिवार के साथ निक की मस्ती 
अपनी इस बातचीत को और खास बनाते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘निक और मैं सेरेमनी के बाद लंच के लिए कपड़े बदलने गए थे। तब निक ने मेरा हाथ थाम मुझसे कहा कि यह हमारा तीसरा या चौथा जन्म है। क्योंकि जिस तरह से तुम्हारा परिवार मुझसे घुल-मिल जाता है मुझे वो काफी अपने महसूस होते हैं। जैसे मेरा उनसे कोई पुराना रिश्ता हो।’ रोका सेरेमनी के दौरान निक ने प्रियंका के परिवार के साथ काफी मौज-मस्ती भी की थी। इस वजह से ये सब प्रियंका के लिए और भी खास बन गया। 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : एक्स

हाल ही में दिखाया है 'द ब्लफ' में एक्शन
'द ब्लफ' 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।' फिल्म में एक्शन, ड्रामा और थोड़ा डार्क ह्यूमर का मिश्रण है। यह एक दमदार और क्रूर समुद्री डाकू थ्रिलर है, दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें