फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हसीना पारकर' का आइटम नंबर रिलीज, सारा अंजुली ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

Sat, 16 Sep 2017 10:14 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
हसीना पारकर
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हसीना पारकर' का आइटम सॉन्ग 'पिया आ' रिलीज हो गया है। सुनिधि चौहान की आवाज में इस गाने पर इंडो-ऑस्ट्रेलियन ब्‍यूटी सारा अंजुली परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


इस फिल्‍म में श्रद्धा कपूर, दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आएंगे। फिल्‍म को अपूर्व लखिया नेडायरेक्ट किया है।

पढ़ें- सलमान खान ने विदेश में बढ़ाया भारत का गौरव, ब्रिटेन की संसद ने किया सम्मानित

इससे पहले अपूर्व ने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' डायरेक्ट की थी। जो सुपरहिट रही थी। अपूर्व की इस फिल्‍म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। 

बता दें कि यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी। इससे पहले अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' के साथ इसका क्लैश हो रहा था। इसलिए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब ये फिल्म संजय दत्त की 'भूमि' के साथ क्लैश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें