फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जुड़वा 2' का नया गाना 'आ तो सही' रिलीज, बिकिनी में दिखीं तापसी पन्नू

Sat, 16 Sep 2017 08:45 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
जुड़वा 2
विज्ञापन
वरुण धवन स्टारर फिल्‍म 'जुड़वा 2' का चौथा गाना 'आ तो सही' रिलीज हो गया है। ये गाना मॉरिशस में शूट किया गया है। ये नया गाना पहली 'जुड़वा' के गाने 'दुनिया में आई हो तो लव कर लो' जैसा ही है।
विज्ञापन


इस गाने में तापसी पन्नू और जैकलीन के साथ वरुण धवन रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों हीरोइनों ने इस सॉन्ग में बिकिनी पहनी हुई है। गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। 

पढ़ें- सलमान और जीजा आयुष के बीच हुई अनबन, वजह बनी ये हीरोइन

नेहा कक्कड़ और मीत ब्रोस की आवाज में ये गाना दर्शकों को झुमाने के लिए तैयार है। इससे पहले फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। जिनमें '9 से 12' और 'ऊंची है बिल्डिंग' पहली वाली जुड़वा के गाने के रीमेक हैं। 
विज्ञापन


फिल्म मेकर डेविड धवन के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अलि असगर, अनुपम खेर और विवान भटेना भी खास रोल में नजर आएंगे।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें