श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हसीना पारकर' का आइटम सॉन्ग 'पिया आ' रिलीज हो गया है। सुनिधि चौहान की आवाज में इस गाने पर इंडो-ऑस्ट्रेलियन ब्यूटी सारा अंजुली परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म को अपूर्व लखिया नेडायरेक्ट किया है।
पढ़ें- सलमान खान ने विदेश में बढ़ाया भारत का गौरव, ब्रिटेन की संसद ने किया सम्मानित
इससे पहले अपूर्व ने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' डायरेक्ट की थी। जो सुपरहिट रही थी। अपूर्व की इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
बता दें कि यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी। इससे पहले अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' के साथ इसका क्लैश हो रहा था। इसलिए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब ये फिल्म संजय दत्त की 'भूमि' के साथ क्लैश करेगी।