फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: वामिका गब्बी के चक्कर में श्रद्धा कपूर क्यों टारगेट पर? सोशल मीडिया पर खुल रही है पोल

Mon, 13 Jan 2025 11:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में वामिका गब्बी की पीआर टीम (पब्लिक रिलेशन टीम)को लेकर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने फनी वीडियो बनाया, जो वामिका को चुभ गया। लेकिन वामिका के चक्कर में अब श्रद्धा कपूर के पीआर गेम पर भी चर्चा होने लगी। क्या है, पूरा मामला जानिए? 
 
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक इंफ्लुएंसर ने बेबी जॉन एक्ट्रेस वामिका गब्बी की पीआर टीम पर सवाल खड़े कर दिए थे, उसने एक फनी वीडियो, इस बात को लेकर बनाया, जिस पर वामिका का कमेंट भी आया, वह अपना डिफेंस करती हुई नजर आईं। लेकिन इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने श्रद्धा कपूर को भी टारगेट करना शुरू कर दिया। ऐसा क्यों हुआ? जानिए।

 

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर पर सोशल मीडिया यूजर्य के कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम-@nadeeshbhambi

वामिका के साथ श्रद्धा पर निशाना 
जो वीडियो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने वामिका पर बनाया था, उस पर एक्ट्रेस का कमेंट आया। वह खुद का बचाव करती दिखीं। इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रद्धा कपूर को भी टारगेट करना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा-अब श्रद्धा कपूर को एक्सपोज करो। एक और यूजर ने लिखा- ‘श्रद्धा कपूर भी ओवर हैं, उन पर भी वीडियो बनाओ। ऐसे ही कई और यूजर्स ने श्रद्धा कपूर को कमेंट सेक्शन में टारगेट किया, उनके पीआर गेम के बारे में बात की। 

 

'स्त्री 2' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

फिल्म ‘स्त्री 2’ के दौरान भी हुई कंट्रोवर्सी 
जब फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज हुई तब भी इस मूवी को लेकर क्रेडिट वॉर सोशल मीडिया पर चलने लगा था। इस पर फिल्म ‘स्त्री 2’ के ही एक एक्टर अपारशक्ति खुराना ने कहा था कि मैं इस पर कुछ बोलूंगा तो बात खुलेगी और दूर तक जाएगी, इसलिए कुछ नहीं बोलना चाहूंगा, दर्शक जो कहे वो सही है।’ आगे अपारशक्ति कहते हैं, ‘किसी को ऊपर और नीचे करने का पीआर गेम चल रहा है।’ इस बयान के जरिए वह कहीं ना कहीं श्रद्धा कपूर पर निशाना साध रहे थे क्योंकि ‘स्त्री 2’ में कई कलाकारों की बराबर भागीदारी के बावजूद सोशल मीडिया पर चर्चा सिर्फ श्रद्धा कपूर की थी। 
ये खबर भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर दिखाई दिया यह किसका चेहरा, क्या यही है उनका सच्चा प्यार

 

विज्ञापन

श्रद्धा रहती हैं काफी वायरल 
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती हैं, उन पर मीम्स भी खूब बनते हैं। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, उनके इस प्लेटफॉर्म पर 94 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें