फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूजित सरकार की इस फिल्म में दिखेगा दीदी के शुरुआती दिनों का कोलकाता, बुसान में होने जा रहा प्रीमियर

Wed, 15 Sep 2021 05:50 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

 साल 2011 के कोलकाता की राजनीतिक, सांस्कृतिक व भौगोलिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्मकार शूजित सरकार की अगली फिल्म ‘डीप 6’ का प्रीमियर सीधे बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अगले महीने होने जा रहा है।
विज्ञापन
डीप 6 पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की सियासत में साल 2011 एक निर्णायक साल माना जाता है। इसी साल वामपंथियों का गढ़ रहे पश्चिम बंगाल की सत्ता एक ऐसी महिला के हाथ आई जिसे दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी 10 साल बाद भी उसकी कुर्सी से हिला नहीं पाई। और, साल 2011 के कोलकाता की इसी राजनीतिक, सांस्कृतिक व भौगोलिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्मकार शूजित सरकार की अगली फिल्म ‘डीप 6’ का प्रीमियर सीधे बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अगले महीने होने जा रहा है। पूरा देश जब यहां शक्ति पूजा के पर्व नवरात्रि में व्यस्त होगा तो फिल्म की निर्देशक मधुजा मुखर्जी इस फिल्म को लेकर बुसान में इसकी बुनावट की बातें कर रही होंगी।

विज्ञापन


फिल्म ‘डीप 6’ के निर्माताओं में शूजित सरकार के साथ साथ रॉनी लहिरी भी शामिल हैं। दोनों ने मिलकर पहले भी कमाल फिल्में बनी हैं। और, इस बार जो फिल्म ‘डीप 6’ दोनों ने बनाई है उसे बुसान फिल्म फेस्टिवल के ‘ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा’ सेक्शन में दिखाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस सेक्शन में एशिया के कलाकारों की खास और रोचक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है।
 

विज्ञापन

शूजित सरकार - फोटो : Instagram
साल 2011 के कोलकाता की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘डीप 6’ में तिलोत्मा शोम, चंदन रॉय सान्याल, सुमीत ठाकुर, माया घोष, सुमंत मुखर्जी के अलावा सौमित्र चटर्जी ने भी काम किया है। सौमित्र चटर्जी के देहावसान के ठीक पहले शूट की गई फिल्म ‘डीप 6’ उनकी आखिरी फिल्मों में शामिल है। फिल्म ‘डीप 6’ को बुसान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुने जाने के बारे में शूजित सरकार कहते हैं, ’देश और एशिया की बेहतरीन सिनेमा के बीच फिल्म ‘डीप 6’ को भी बुसान फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित किए जाने को लेकर में प्रफुल्लित और सम्मानित महसूसकर रहा हूं। मधुजा को मैं बरसों से जानता हूं और उनके व अपने एक और मित्र अविक मुखोपाध्याय के साथ काम करना मेरा सौभाग्य रहा है। फिल्म ‘डीप 6’ के लिए हम सबका दृष्टिकोण एक जैसा रहा, ये सबसे अहम बात है।’
  
वहीं फिल्म की निर्देशक मधुजा कहती हैं, ‘ये एक साधारण महिला की असाधारण कहानी है। मितुल नाम की इस महिलाका किरदार बहुत ही ऊर्जा के साथ तिलोत्तमा शोम ने निभाया है। कोलकाता को लेकर बनी तमाम किस्सों में ये मेरी कहानी है। एक महिला के नजरिये से कही गई कहानी। एक स्तर पर देखा जाए तो एक सीधा सा कथन हम महिलाओं के बारे में ही है। उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने एक राजनीतिक सपना साझा किया और दूसरे स्तर पर देखें तो ये सामूहिक जरूरतों, विपदाओं, अनदेखी बातों और कमजारियों की कहानी भी है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें