फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एक्सक्लूसिवः शोले के हिट डायलॉग संस्कृत में पढ़िए

सुपरहिट और चर्चित फिल्म शोले के हिट डायलॉग आपको याद ही होंगे। कभी आपने यह सोचा है कि अगर इन डायलॉग का अनुवाद संस्कृत में किया जाए तो कैसा रहेगा?


अमिताभ बच्चन ने अपनी फेसबुक वाल पर हिंदी के इन डायलॉग का संस्कृत अनुवाद डाला है। ये डायलॉग सुनने में बेहद ही रोचक लग रहे हैं। ये रहे हिंदी के डायलॉग का संस्कृत में अनुवाद।

हिंदीः बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना।

संस्कृतः हे बसन्ति एतेषां श्वानानाम् पुरत: मा नृत्य।

हिंदीः अरे ओ सांबा, कितना इनाम रखे हैं सरकार हम पर?

संस्कृतः हे साम्बा, सर्वकारेण कति पारितोषिकानि अस्माकं कृते उद्घोषितानि?

हिंदीः चल धन्नो आज तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है।

संस्कृतः धन्नो, (चलतु वा) धावतु अद्य तव बसन्त्य: लज्जाया: प्रश्न: अस्ति।

हिंदीः जो डर गया समझो मर गया।

संस्कृतः य भीत: भवेत् स: मृत: एव मन्य।

हिंदीः आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ और बाकी हमारे पीछे आओ

संस्कृतः केचन पुरुषा:अत्र गच्छन्तु केचन पुरुषा: तत्र गच्छन्तु शेषा:पुरुषा:मया सह आगच्छतु

विज्ञापन

मैंने आपका नमक खाया है सरदार

हिंदीः सरदार, मैंने आपका नमक खाया है।

संस्कृतः हे प्रधानपुरुष: मया तव लवणम् खाद्यते।

हिंदीः अब गोली खा।

संस्कृतः अधुना गोलीम् खाद।

हिंदीः सुअर के बच्चों...

संस्कृतः हे सुकराणां अपत्यानि.....

हिंदीः तेरा क्या होगा कालिया...

संस्कृतः हे कालिया तव किं भवेत्?

हिंदीः ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर।

संस्कृतः ठाकुर, यच्छतु मह्यं तव करौ।

हिंदीः हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर है|

संस्कृतः अहं आंग्लपुरुषाणाम् समयस्य कारानिरीक्षक: अस्ति।

हिंदीः तुम्हारा नाम क्या है बसंती?

संस्कृतः बसन्ति किं तव नामधेयम् ?

हिंदीः होली कब है, कब है होली..?

संस्कृतः कदा होलिकोस्तव: कदा होलिकोस्तव?
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें