सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पैपराजी राखी को देखकर कहते हैं कि 'ये तो खुश लग रही हैं।' इस पर राखी कहती नजर आ रही हैं, कि वह खुश नहीं हैं। राखी कह रही हैं, 'मुझे इंसाफ नहीं मिला है, लेकिन आदिल की पहली शादी का कार्ड, तलाक और शादी के पेपर्स मिले हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि इन सब सबूतों को वह जल्द कोर्ट भी पेश करने वाली है।
आपको बता दें कि राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने अप्रैल 2022 में गुपचुप निकाह किया था। इसके बाद बीते महीने अचानक राखी सावंत ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर शादी की बात सार्वजनिक कर दी। हालांकि, आदिल इस शादी से इनकार करते रहे। राखी ने जब मीडिया के सामने शादी के सबूत पेश किए तो आदिल ने भी शादी की बात स्वीकार कर ली। कुछ दिन सब ठीक रहा, मगर फिर दोनों के बीच अनबन रहने लगी। अब हालात यह बन गए हैं कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।
Priya Ahuja: क्या अपने पति की वजह से शो से नदारद हैं रीटा रिपोर्टर? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब