फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिवॉल्वर रानी' कंगना रनौत ने ऋतिक और करण जौहर की जमकर उड़ाई हंसी

Sun, 03 Sep 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 13
kangana
'रिवॉल्वर रानी' बन कंगना रनौत ने जमकर साधा निशाना। जमकर उड़ाई हंसी कहा, मेरे बर्थडे में लोट-लोटकर नाचते थे ऋतिक। करण जौहर को एक बार फिर कहा 'मूवी माफिया।' और भी कई दिग्गजों के बारे में आप की अदालत शो में बोले बेबाक बोल।    
विज्ञापन

2 of 13
कंगना
ऋतिक से था अफेयर
कंगना ने खुलकर कुबूला उनका और ऋतिक रोशन का अफेयर था। कंगना ने कहा, ये बात भी सच है कि ऋतिक ने शुरू में कहा था कि वह उनसे शादी नहीं कर सकते। लेकिन जब सुजैन खान ने खुद उन्हें तलाक दे दिया तो शादी का प्रपोजल फोनकर खुद उन्होंने दिया।
 
विज्ञापन

3 of 13
simran kangana
कृष-3 के लिए छह महीने तक ऋतिक ने मनाया
कंगना ने कहा वो कृष-3 फिल्म नहीं करना चाहती थीं। लेकिन छह महीने तक ऋतिक रोशन ने उनको मनाया और तब कहीं जाकर कंगना ने फिल्म साइन की।
 

4 of 13
kangana ranaut
कंगना ने कहा, हजार नहीं लिखे थे सिर्फ 2-3 लेटर  
कंगना ने कहा, 1048 नहीं बल्कि दो-तीन लेटर ही मैंने मेल में ऋतिक रोशन को भेजे थे। बाकी लेटर तो खुद ऋतिक ने मेरे मेल अकाउंट से खुद को भेजे थे। मजाक उड़ाते हुए ये भी कहा कि अजीब है तुरंत मुझे फोन करके इसे रोकने की जगह इतने दिनों तक उन्होंने इन लेटर्स की फाइल बनाई और फिर दो साल बाद ये खुलासा किया। 
विज्ञापन

5 of 13
कंगना
पागल साबित करने की थी साजिश
कंगना ने बताया दरअसल इन लेटर्स के जरिए ऋतिक मुझे पागल साबित करना चाहते थे। इसीलिए इस तरह के लेटर लिखे कि लगे की मैं पागल हूं।
 
विज्ञापन

6 of 13
kangana ranaut
मेरे बर्थडे में जमीन पर लोट-लोटकर नाचते थे ऋतिक
इस सवाल पर की ऋतिक ने कहा था कि आपकी बहन ने बताया था कि आपको एसपर्जस सिंड्रोम है, तो कंगना ने बेबाक जवाब दिया और कहा ये बात 2013 की है। अजीब बात ये है कि भाई उसके बाद भी आप मेरे बर्थडे में जमीन पर लोट-लोटकर नाचते रहे। क्यों?
 
विज्ञापन

7 of 13
kangana ranaut
कुबूला नहीं किया था शादी का वादा लेकिन....
कंगना ने बताया, सुजैन से तलाक की बात जब चल रही थी उस साल के वेलेंटाइन डे पर जब ऋतिक को उन्होंने फोनकर कहा कि उन्हें आज उन्होंने उन्हें विश क्यों नहीं किया? तो ऋतिक ने उन्हें जलील करते हुए कहा क्यों करुंगा तुम्हें विश। और ये बताओ अब तक किस किस को ये बात बताई है?
 

8 of 13
kangana ranaut
सच है करण जौहर हैं ‘मूवी माफिया’
करन जौहर के बारे में बोलते हुए कहा, मैंने अब तक उनके साथ एक फिल्म की है जिसमें छोटा सा रोल था। मेरे जीवन की वो सबसे फ्लॉप फिल्म थी। वो क्या मुझे काम नहीं देंगे। मुझे खुद ही उनके साथ काम नहीं करना। करण जौहर को ‘मूवी माफिया’कहने के सवाल पर उन्होंने बिना लाग लपेट कहा ‘हां ये तो सच है।’
 

9 of 13
Kangana ranaut
क्वीन फिल्म के बाद आगे-पीछे मंडराने लगे थे ऋतिक
कंगना ने बताया कि ऋतिक ने मुझे बेहद जलील किया था। लेकिन जब क्वीन फिल्म सक्सेस हुई तो उन्होंने फोन कर कहा मुझे तुम पर बहुत गर्व है। जब मैंने उनसे दूरी बनानी चाही तो कहने लगे सक्सेज तुम्हारे सिर चढ़ गई है।
 

10 of 13
कंगना रनौत
फिल्म इंडस्ट्री में है 4-5 परिवारों का वर्चस्व
कंगना ने फिर बेबाकी से कहा ये बात सच है कि फिल्म इंडस्ट्री में चार-पांच परिवारों का ही वर्चस्व है। अब इन परिवारों में एक परिवार कौन होगा? ये कंगना की बातों से साफ जाहिर है।  
 

11 of 13
kanngana
महिला आगयोग को भी लताड़ा
कंगना ने बताया मैंने महिला आयोग से शिकायत की कि ऋतिक रोशन मेरे कुछ निजी लेटर्स को सार्वजनिक करने की धमकी दे रहे हैं। इस पर पहले तो आयोग की कोई गुरमीत चड्ढा थीं बेहद एक्साइटेड हो गईं कि ये हाईप्रोफाइल केस है। लेकिन बाद में ऋतिक के आफिस में बैठकर मुझे फोनकर कहा इनसे तो मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। आप लोग मिलकर ये मामला सुलझा लें।  
 
 

12 of 13
कंगना रणौत
सैफ और वरुण को कहा दोस्त
सैफ और वरुण को ओपन लेटर लिखने के मामले में कंगना ने कहा वो दोनों मेरेअच्छे दोस्त हैं। हम मिलते रहते हैं। हमारे बीच में कोई कड़वाहट नहीं है। अब जब भी हम मिलेंगे तो जरूर इस बात को लेकर एक दूसरे को छेड़ेंगे।
 
 
विज्ञापन

13 of 13
kangana ranaut
‘ये लड़की 10 सालों में भी कहीं नहीं पहुंचेगी’
कंगना ने इस सवाल पर कि ‘आदित्य चोपड़ा ने कहा था कि दस सालों तक आप कहीं नहीं पहुंच सकतीं,  जवाब देते हुए कहा कि हां कहा था लेकिन गैंगस्टर के बाद आदित्य जी ने एडमिट किया था कि मेरा ये सोचना बिल्कुल गलत था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें