जाने माने सारंगी वादक उस्ताद आशिक अली की याद में दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में 9 अप्रैल शाम 6.30 बजे से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित कथक नृत्यांगना शोभना नारायण अपनी प्रस्तुति देंगी।
इसके अलावा जाने माने तबला वादक राशिद मुस्तफा थिरकवा और किराना घराने युवा शास्त्रीय गायक गिरिजेश कुमार भी अपनी प्रस्तुति देंगे. इनके साथ हारमोनियम पर संगत करेंगे उस्ताद आरिफ अली खान।
इस कार्यक्रम के दौरान शास्त्रीय संगीत का प्रचार प्रसार करने वाली संस्थान रागगीरी संगीत से जुड़े अपनी एक प्रोडक्ट सीरीज भी शोकेस करेगी।