फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धनक' का ट्रेलर रिलीज, शाहरुख के फैन पर एक और फिल्म

Thu, 07 Apr 2016 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • 'मेरे प्यारे शहरुख खान जी, मेरा नाम परी है। मेरा एक छोटा भाई भी है। छोटू। वो देख नहीं सकता। मैंने उसे वादा किया था कि उसके नौंवे बर्थडे से पहले वो देख सकेगा।'
  • बच्ची शाहरुख के सेट तक तो पहुंच जाती है, लेकिन क्या शाहरुख उससे मिल पाते हैं, क्या उसके भाई की आंखें वापस आ पाती हैं, निर्देशक ने इसे ट्रेलर में ...
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख की 'फैन' इस महीने रिलीज को तैयार है। इसी समय शाहरुख के फैन पर आधारित एक और फिल्म बन गई है। इसका ट्रेलर भी आ गया है।
विज्ञापन


इसमें कहानी राजस्‍थान के एक बच्चे की है, जो शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन है। ट्रेलर में दिख रहा पहला दृश्य आपको भ्रमित कर सकता है कि यह इस महीने रिलीज होने जा रही शाहरुख की फिल्‍म का ही ट्रेलर है।

पर ऐसा नहीं है। नागेश कुकुनर निर्देशित यह फिल्म अगामी 10 जून को रिलीज होगी। फिल्म का मुख्य पात्र एक करीब आठ साल का एक बच्चा है, जो तोतला है और देख नहीं सकता। 
विज्ञापन


फिल्म दूसरी मुख्य भू‌मिका में करीब बारह-तेरह साल की एक बच्ची है, जो उस अंधे बच्चे की बहन है और भाई को उसकी नजरें वापस दिलाने की ठान चुकी है। बच्ची अपने भाई को आंखे दिलाने के लिए अथक परिश्रम कर रही है। लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकल रहा है।

चूंकि उसका भाई शाहरुख का बहुत बड़ा दीवाना है, इसलिए एक दिन उनकी फिल्मों के पोस्टर के सामने खड़े-खड़े उसके दिमाग में एक विचार आता है, 'क्यों अपने भाई को आंख दिलाने के लिए वह शाहरुख से गुहार लगाई जाए।'

यूं भी हमारे देश में ऐसी परंपरा रही है, सचिन-धोनी समेत कई हस्तियों के चाहनों वालों के लिए वो हस्तियां यहां तक सरकार भी सहायता करती है। ऐसे में कोई ऐसी उम्मीद लगा तो बुरा क्या है।

पर राजस्थान के इस कम उम्र भाई-बहनों की कहानी में ऐसा नहीं होता। बच्ची को एक दिन अखबार के माध्यम से पता चलता है कि राजस्‍थान के एक हिस्से में शाहरुख खान अपने फिल्म की शू‌टिंग कर रहे हैं।

वह एक चिट्ठी लिखती है, 'मेरे प्यारे शहरुख खान जी, मेरा नाम परी है। मेरा एक छोटा भाई भी है। छोटू। वो देख नहीं सकता। मैंने उसे वादा किया था कि उसके नौंवे बर्थडे से पहले वो देख सकेगा।' और शाहरुख छोटू को लेकर शाहरुख से मिलने निकल पड़ती है।

लेकिन उसे क्या पता था शाहरुख राजस्‍थान के जिस हिस्से में शूटिंग कर रहे हैं और जहां उसका घर है वह दोनों राजस्‍थान के एक-एक छोर पर हैं। ऐसे में बच्ची अपने छोटे भाई के साथ पैदल ही पूरा राजस्‍थान पार कर जाती है। फिर क्या होता है?
विज्ञापन


बच्ची शाहरुख के सेट तक तो पहुंच जाती है, लेकिन क्या शाहरुख उससे मिल पाते हैं, क्या उसके भाई की आंखें वापस आ पाती हैं, निर्देशक ने इसे ट्रेलर में छुपा लिया है। 

ये रहा पूरा वीडियो ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें