शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 22 सितम्बर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म से सोनल जोशी बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रही है। ‘सुखी’ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ कुशा कपिला, दिलनाज ईरानी, पवलीन गुजराल, चैतन्य चौधरी और अमित साध अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।
‘सुखी’ एक दिल छू लेने वाली कहानी है जो अपनी पहचान भूल चुकी एक हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सुखप्रीत कालरा उर्फ ‘सुखी’ एक 38 वर्षीय पंजाबी हाउसवाइफ हैं जो 20 साल बाद अपने स्कूल के रीयूनियन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाती हैं। ढेर सारे अनुभवों से गुजरते हुए वह खुदको पहली बार एक मां और एक पत्नी नहीं बल्कि एक महिला के रूप में देखती है। ‘सुखी’ हर महिला की कहानी को दर्शाने के लिए तैयार है जो अपने आप को भूल चुकी है। हाल ही में रिलीज हुए लेटेस्ट पोस्टर में शिला शेट्टी का सादगी भरा लुक देखने को मिला है।