एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं लेकिन अब वो पहली बार एक रियलिटी सीरिज करने जा रही हैं। फिल्मों में फिर से काम करने के सवाल पर शिल्पा शेट्टी ने कहा कि अगर कुछ अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो वो जरूर वापसी करना चाहेंगी। बता दें कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी के बाद 43 वर्षीय एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली। शिल्पा शेट्टी को एक बेटा वियान है।
शिल्पा शेट्टी आखिरी बार साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'अपने' में नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि 'अब मेरा बेटा वियान बड़ा हो गया है। ऐसे में अगर मेरे पास अच्छी स्क्रिप्ट आती है तो फिल्में करना चाहूंगी। भले ही मैं ज्यादा फिल्में नहीं कर रही हूं लेकिन इसके अलावा दूसरे कामों में मैं काफी व्यस्त हूं।'
शिल्पा शेट्टी ने अमेजन प्राइम वीडियो के अगले प्राइम ओरिजिनल सीरीज 'हीयर मी लव मी' को लॉन्च किया। इस शो में शिल्पा एक रिलेशनशिप गाइड की भूमिका में हैं जो प्रतिभागियों की मदद करेंगी। इस सीरीज के 10 एपिसोड होंगे, जो 28 सितंबर को प्रसारित किया जाएगा। शो के बारे में शिल्पा ने कहा कि 'हीयर मी लव मी' ब्लाइंड डेटिंग का एक मजेदार कॉन्सेप्ट है। इसमें मैंने आज की युवा पीढ़ी को पूरी ईमानदारी से सलाह देने की कोशिश की है।'
वहीं शो के डायरेक्टर विजय सुब्रह्मयण्यम ने बताया कि 'आज के युवाओं में से कई डेटिंग शोज पसंद करते हैं लेकिन उन्हें हम एक बेहतर कंटेंट के साथ यह देना चाहते हैं। हमारी कोशिश है कि 'हीयर मी लव मी' में कई फ्रेश चीजें देखने को मिलें।'