20 सितंबर 1948 को जन्में फिल्मकार महेश भट्ट आज 69 साल के हो गए। उम्र की इस पड़ाव पर उन्होंने हाल में अपने नाम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। दरअसल उनसे पूछा गया था कि आप कैसे पिता हैं। उन्होंने कहा, ष्मैंने अपने पिता को नहीं देखा इसलिए मुझे इस बात का अनुभव नहीं है कि पिता का क्या रोल होता है। मैं एक मुस्लिम मां की नाजायज औलाद हूं। जिन्होंने मुझे अकेले पाला। उनका नाम शिरिन मोहम्मद अली है।
जब उनसे उनके नाम के बारे में पूछा गया तो महेश भट्ट ने कहा कि मैंने अपनी मां से पूछा था कि मेरे नाम का क्या मतलब होता है तो उन्होंने कहा वो पिता से पूछकर बताएंगी क्योंकि उन्होंने ने ही ये नाम रखा था। महेश मतलब होता है, महा-ईश। देवों के देव। लेकिन बचपन में मुझे भगवान पसंद नहीं थे। मुझे अच्छा नहीं लगा क्योंकि उन्होंने अपने ही बेटे का सिर काट दिया था।
मैंने कहा, इससे अच्छा होता कि मेरा नाम गणेश होता। जैसे गणेश के पिता उसके लिए अंजान थे वैसे ही मेरे पिता भी मेरे लिए अंजान थे। महेश भट्ट कहते हैं, मैंने अपनी आत्मकथा में भी बताया है, मेरे पिता नानाभाई भट्ट, मेरे लिए होकर भी नहीं थे। बस उनका सरनेम भट्ट, मुझे जरूर मिला। जिसकी वजह से मैं आज महेश भट्ट बन पाया। चूंकि महेश भट्ट के मां-बाप की कभी शादी ही नहीं हुई थी। इसका असर उनकी जिंदगी पर भी हुआ। यही वजह रही है कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी कभी शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी।