फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीए पास' में काम कर चुकी अभिनेत्री ने काटा अपना गला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीए पास फिल्म में काम कर चुकी 40 वर्षीय शिखा जोशी ने अपने अंधेरी वेस्ट स्थित घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली है। शिखा जोशी अंधेरी वेस्ट के न्यू महादा कॉलोनी में अपनी एक दोस्त के साथ रह रही थीं।
विज्ञापन


वर्सोवा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर रविंद्रनाथ पवार के अनुसार यह घटना शनिवार शाम करीब 6.30 बजे की है। शिखा एक चाकू लेकर बाथरूम में गईं और वहां पर उन्होंने अपना गला काट लिया।

काफी देर होने के कारण उनके साथ रहने वाली उनकी दोस्त ने दरवाजा खटखटाया और शिखा से दरवाजा खोलने को कहा। शिखा ने जैसे-तैसे दरवाजा तो खोल दिया, लेकिन तब तक वह खून से बुरी तरह से लथपथ हो चुकी थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डिप्रेशन थी वजह

शिखा को तुरंत ही कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय शिखा होश में थीं और बात भी कर रही थीं।

जब शिखा से उनकी दोस्त ने ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि लगातार काम न मिलने की वजह से वह काफी परेशान हैं, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। वहीं उनकी दोस्त ने भी कहा है कि वह बहुत से लोगों द्वारा शोषण के चलते काफी परेशान थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें