फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर अंग प्रदर्शन की जंग सनी जीतेंगी या शर्लिन?

विज्ञापन
विज्ञापन
वह ‘एमटीवी स्प्लिटविला’ के नए शो की मेजबानी करेंगी। बताया जा रहा है कि पिछले छह महीने से सनी और इस शो के प्रोड्यूसरों की बातचीत चल रही थी, लेकिन सनी की फीस बहुत मोटी थी। अभी तक इस धारावाहिक को शर्लिन चोपड़ा होस्ट कर रहीं थीं।
विज्ञापन


आखिरकार ‘रागिनी’ की कामयाबी के बाद शो के निर्माता उन्हें यह पैसा चुकाने के लिए राजी हो गए। उल्लेखनीय है कि यह शो युवाओं में लोकप्रिय है और इसमें दिखाए जाने वाली बातों में काफी ‘मसाला’ भी होता है। यह बात शर्लिन के लिए चुभने वाली है।

फिल्‍म के मामले में सीनियर हुईं सनी लियोनी

शर्लिन चोपड़ा की अभी तक फिल्मों की एक्ट्रेस के तौर पर पहचान नहीं बना पाई हैं इसके उलट सनी लियोनी की एक नहीं दो फिल्‍में रिलीज हो चुकी हैं।

जिस्म 2 के बाद रागिनी एमएमएस 2 के जरिए सनी लियोनी ने अपना एक फैंस क्लब बना लिया है। अब सनी लियोनी एक महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

पर चर्चाएं कामसूत्र की भी

शर्लिन चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म कामसूत्र भले ही रिलीज नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि इस एक फिल्म के बाद से शर्लिन रातों रात चर्चाओं में आ जाएंगी। इस फिल्म की रिलीज की पहले इतनी चर्चाएं हुईं हैँ कि शर्लिन बिना फिल्म के रिलीज के ही चर्चाओं में हैं।

फिर एक और फिल्म

शर्लिन चोपड़ा के पास एक और फिल्‍म बैडगर्ल कतार में खड़ी है। इन दोनों फिल्मों के बाद माना जा रहा है कि शर्लिन चोपडा का कैरियर ऊंचाई पर चढ़ेगा। चूंकि यह दोनों ही फिल्में सफल हो या न हों लेकिन इनकी चर्चाएं खूब होंगी।
विज्ञापन

दिखावे की होड़ भी होगी

इन दोनों ही नायिकाओं का ऐक्टिंग से कोई सरोकार नहीं है। इनका पूरा कैरियर फिल्म में ऐक्टिंग से नहीं बल्कि एक्‍सपोजर पर टिका हुआ है। तो अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनके एक्सपोजर की जंग में कौन जीतता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें