फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखर सुमन की मां का निधन: अनाथ और तबाह महसूस कर रहे हैं अभिनेता

Fri, 18 Jun 2021 06:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शेखर सुमन की मां का निधन
  • मां के निधन पर शेखर सुमन ने लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट
  • अध्य्यन सुमन ने दादी के निधन पर जताया दुख
विज्ञापन
शेखर सुमन और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन की मां का निधन हो गया है। शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा। शेखर ने लिखा, 'मेरी प्यारी मां जिसे मैं इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था उनका निधन हो गया। मैं खुद को अनाथ और तबाह महसूस कर रहा हूं। हर समय हम सभी के लिए मौजूद रहने के लिए शुक्रिया मां। मैं आपको अंतिम सांस तक याद करता रहूंगा। आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया'।दादी के निधन पर अध्ययन ने लिखा- हमारी प्यारी मां शांत हो गईं। वो बहुत मजबूत थीं। आखिरी सांस तक लड़ती रहीं। प्रार्थना और शांति।

विज्ञापन



विज्ञापन


बता दें कि शेखर सुमन की मां का कुछ समय पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। शेखर के बेटे अध्ययन सुमन ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था। अध्ययन सुमन ने अपने पहले पोस्ट में लिखा था, 'ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे लेकिन मैं हर बुधवार मंदिर जाता हूं और गणपति जी से आशीर्वाद और अच्छी सेहत मांगता हूं। इन सालों में भगवान बहुत दयालु रहा है। मैं आप सबसे निवेदन करता हूं कि मेरी दादी के लिए प्रार्थना कीजिए। बता दें कि पिछले महीने कोरोना के चलते शेखर सुमन की सास का निधन हुआ था वहीं अब उनके मां के चले जाने से वो बिल्कुल ही टूट गए।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें