शेखर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शेखर कपूर ने बातचीत करते हुए कहा, 'विदेशी लोग यह पहचान रहे हैं कि भारत में हम जो करते हैं उसमें कुछ बहुत खास है। नहीं तो, अगर उन्हें खास नहीं लगता तो वो आरआरआर के प्रति अट्रैक्ट क्यों होते। यह एक सेलिब्रेशन है'। इसके साथ ही शेखर ने ये भी कहा, 'आरआरआर की सफलता ने साबित कर दिया है और भारत में बहुत से लोगों की आंखें खोल दी हैं कि आपको उन्हें सहारा देने की जरूरत नहीं है, आप सिर्फ वहीं करें जो आप कर सकते हैं और जितने शानदार तरीके से कर सकते हैं, जैसे कि आरआरआर'।