फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मासूम' का सीक्वल बना रहे शेखर कपूर, फिल्म से जुड़े संगीतकार एआर रहमान; जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

Sat, 30 May 2026 11:53 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Shekhar Kapoor on His Next Film With Ar Rahman: मशहूर निर्देशक शेखर कपूर ने अपनी फिल्म 'मासूम द न्यू जेनरेशन' को लेकर बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि एआर रहमान फिल्म में बतौर निर्माता शामिल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
शेखर कपूर, एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर शेखर कपूर जल्द ही अपनी फिल्म 'मासूम' का सीक्वल 'मासूम द न्यू जेनरेशन' लेकर आने वाले हैं। इसमें वह मशहूर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के साथ काम करेंगे। शेखर ने बातचीत के दौरान फिल्म के बारे में कई जानकारियां साझा कीं हैं। 
विज्ञापन


एआर रहमान होंगे फिल्म के प्रोड्यूसर 
शेखर कपूर की 1983 में बनी क्लासिक फिल्म 'मासूम' एक बार फिर से नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली है। एआर रहमान के साथ मिलकर शेखर इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं। वैरायटी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा 'मैं इस साल इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहा हूं। मैंने कास्ट फाइनल कर ली है। फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार है। मेरे साथ इस फिल्म में ए.आर. रहमान भी सह-निर्माता के रूप में शामिल हैं। उन्होंने खुद स्क्रिप्ट सुनने के बाद फिल्म का हिस्सा बनने का प्रस्ताव रखा।'

फिल्म 'मासूम' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में दी जानकारी 
फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए शेखर कपूर ने कहा, 'मुझे लंबे समय से ऐसा लगता है कि फिल्म मासूम की कहानी को आज के समय में दिखाना जरूरी है। परिवार, रिश्ते यह सभी समाज में काफी विकसित हो चुके हैं। उसी तरह इन सब को सिनेमा में भी दिखाना जरूरी है।' फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने एक गाना रिकॉर्ड कर लिया है। इसके साथ ही वह अब फिल्म के दूसरे गाने पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

शेखर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दशर्कों ने दिया 'मासूम' को प्यार
फिल्म 'मासूम' का निर्देशन 1983 में शेखर कपूर ने किया था। फिल्म में शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, तनुजा, सुप्रिया पाठक और सईद जाफरी थे। फिल्म अमेरिकी लेखक एरिक सेगल की किताब 'मैन, वुमन एंड चाइल्ड' पर आधारित थी। फिल्म 'मासूम' की कहानी एक खुशहाल विवाहित जोड़े की कहानी थी, जिनकी जिंदगी उतार -चढ़ाव का सामना करती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें