फिल्ममेकर फराह खान हाल ही में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के घर पहुंची। यहां उन्हें तनीषा ने अपना घर दिखाया। तनीषा ने इस खूबसूरत से घर को खरीदने में बहन काजोल के योगदान की भी चर्चा की।
बहन काजोल ने की आर्थिक मदद
फिल्ममेकर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ तनीषा मुखर्जी के घर पहुंची। तनीषा मुखर्जी ने उन्हें अपने मुंबई स्थित घर का टूर कराया। फराह के यूट्यूब चैनल के वीडियो पर एक्ट्रेस ने घर से जुड़ी कई बातें साझा कीं। उन्होंने कहा, 'मेरे इस विंटेज घर को खरीदने में मेरी बहन काजोल ने आर्थिक मदद की। उन्होंने ही चेक बुक साइन की।' इसके साथ ही तनीषा ने बताया कि यह घर उनकी मां का है। यहां तक कि घर का फर्नीचर भी उनकी मां का है।
तनीषा मुखर्जी, तनुजा, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
14 साल पहले आई थीं विंटेज घर में रहने
एक्ट्रेस तनीषा ने फराह को बताया कि यह घर पुराने वक्त के कोलकाता से प्रेरित है। इसके साथ ही घर का इंटीरियर तुर्की स्टाइल का है। भव्य सीढ़ियां और गॉथिक स्टाइल की कैंडल्स इस घर को एक अनोखा और आकर्षक लुक देते हैं। इसके अलावा तनीषा ने बताया कि इस घर मैं वह 14 साल पहले रहने आईं थीं। क्योंकि, मुंबई काफी बदल गया है। घर देखने के बाद फराह ने कहा कि उन्हें तनीषा का घर बेहद पसंद आया और यह घर कोलकाता की फीलिंग दे रहा है।
काजोल और तनीषा मुखर्जी
- फोटो : एक्स
तनीषा का वर्कफ्रंट
2003 में तनीषा मुखर्जी ने डीनो मोरिया के साथ फिल्म 'श्श्श्श्श' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें 'सरकार', 'नील एन निक्की' के साथ तमिल फिल्म 'उन्नाले उन्नाले में भी देखा गया। इसके लिए विजय पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। इसके बाद तनीषा ने 2013 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लिया। पर्सनल लाइफ में इस शो के बाद उनका नाम अरमान कोहली के साथ जुड़ा। एक्ट्रेस ने आखिरी बार 2024 में फिल्म 'लव यू शंकर' में अभिनय किया।