फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की नई पारी की हुई शुरुआत, 'शहजादा' में अभिनय के साथ आजमाएंगे प्रोडक्शन में हाथ

Mon, 09 Jan 2023 08:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' में एक नए किरदार में नजर आने वाले हैं। दरअसल, अभिनेता मुख्य भूमिका निभाने के अलावा इस फिल्म में निर्माता की भूमिका में भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल अपनी बेहतरीन अदाकारी और चुलबुले अंदाज से कार्तिक आर्यन ने लोगों का दिल बखूबी जीता है। फिल्मी पर्दे पर भूतों को भगाने वाले 'रूह बाबा' से लेकर खौफनाक डेंटिस्ट 'फ्रैडी' तक कार्तिक ने इन दोनों ही किरदारों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जिस की बदौलत उनका बीता साल काफी शानदार रहा है। ऐसे में अब अभिनेता की नजर उनके 2023 को बेहतरीन बनाने पर है। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'शहजादा' से इस साल फरवरी में खाता खोलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़े रोचक तथ्य भी सामने आ रहे हैं। जहां फिल्म के ट्रेलर को लेकर पहले ही एक जानकारी आ चुकी है, वहीं अब 'शहजादा' से जुड़ा एक और बड़ा अप्डेट सामने आ रहा है।

विज्ञापन

शहजादा फिल्म - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन अब 'शहजादा' में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर के 12 जनवरी को रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। जहां प्रशंसक फिल्म में कार्तिक को एक्शन अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं एक नई रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता, 'शहजादा' को प्रोड्यूस करते भी दिखाई देने वाले हैं। कार्तिक के एक करीबी सूत्र ने इसका खुलासा करते हुए कहा, 'यह पहले प्लान नहीं था। कार्तिक निर्माता बनने के लिए अभी बहुत छोटे हैं। उन्होंने एक अभिनेता के रूप में अपना करियर अभी शुरू किया है। लेकिन पिछले दिनों कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। शहजादा को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा और अगर उस समय कोई आगे नहीं आता, तो यह फिल्म बंद हो जाती।' 
Mission Majnu Trailer: 6 फरवरी को कियारा से शादी को लेकर सिद्धार्थ से हुआ सवाल, पढ़िए क्या बोले ‘शेरशाह’

फिल्म शहजादा - फोटो : social media
कार्तिक बने सह-निर्माता
सूत्र ने आगे बताया कि 'शहजादा' पर जब संकट के बादल मंडरा रहे थे, तब कार्तिक ने फिल्म को बचाने के लिए आगे कदम बढ़ाया। वह बोले, 'कार्तिक ने अपनी फीस को न लेने की पेशकश की। तभी अन्य निर्माताओं ने उन्हें एक निर्माता के रूप में इस फिल्म से जुड़ने की पेशकश की, जो उन्हें सही लगा।' कार्तिक आर्यन, भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल के साथ मिलकर 'शहजादा' का सह-निर्माण कर रहे हैं।  
Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने इंटरनेट पर गिराई 'बिजुरिया', वायरल हो रहा गाना, व्यूज तीन मिलियन के पार
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वैलेंटाइन डे से इतने दिन पहले रिलीज होगी 'शहजादा'
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, 'शहजादा' के अलावा, अभिनेता 'आशिकी 3' और 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ-साथ कबीर खान की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे। कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। वहीं 'शहजादा' के बारे में बताएं तो कार्तिक की यह फिल्म वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले 10 फरवरी को रिलीज हो रही है। दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स इसके ट्रेलर को भी बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी में जुट गए हैं। 
Filmy Wrap: 'अवतार 2' ने तोड़ा एवेंजर्स का रिकॉर्ड और तुनिशा केस में आया नया मोड़, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें