शहनाज गिल का लहंगा लुक
- फोटो : instagram/shehnaazgill
दरअसल, जेनिस सिक्वेरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शहनाज गिल अपनी वेट लूस जर्नी के बारे में बताती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में शहनाज के साथ यशराज मुखाटे भी मौजूद हैं। वीडियो में शहनाज कहती हैं, ‘लोगों का मानना था कि मैं कभी अपना वजन घटा ही नहीं सकती हूं लेकिन वजन कम करना हमेशा से ही मेरी इच्छा रही है। मुझे पहले अच्छा काम नहीं मिल रहा था।’
इसके आगे शहनाज ने कहा, ‘पंजाब में मेरा वजन कभी मेरे लिए परेशानी नहीं बना था। मैं अपनी बॉडी से बहुत खुश थी लेकिन जब मैं बाहर आई तो मुझे लोगों का प्यार मिला और तब मुझे अच्छा काम भी मिलने लगा था। तब मुझे लगा था कि वजन घटाना इतनी बड़ी बात भी नहीं है। मैं हमेशा से मूडी इंसान रही हूं। अगर मैं कोई चीज ठान लेती हूं तो मैं वह करके ही दम लेती हूं।’ बता दें कि शहनाज गिल ने 27 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर ही जेनिस सिक्वेरा ने शहनाज का ये वीडियो शेयर एक्ट्रेस के बर्थडे विश किया।
सलमान खान और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल आखिरी बार फिल्म ‘हौंसला रख’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में शहनाज के साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा दिखाई दिए थे। ये फिल्म दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी। वहीं, अब शहनाज ‘बिग बॉस 15’ के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगी। यहां पर आकर शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देंगी।