फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ की मौत के दो साल बाद बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं शहनाज, फैंस बोले- सिडनाज ही बेस्ट था

Fri, 10 Feb 2023 05:25 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शहनाज गिल के चैट शो 'देसी वाइब्स' में इस बार शाहिद कपूर अपनी ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'फर्जी' को प्रमोट करने के लिए आए थे। इस दौरान शहनाज ने कहा कि वह बॉयफ्रेंड बनानी चाहती हैं, जिसके बाद फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई।
विज्ञापन
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 13' में नजर आई शहनाज गिल अब एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। पंजाब की कटरीना कैफ कही जानी वाली शहनाज को पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन अब वह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों शहनाज अपने शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में शाहिद कपूर शहनाज के शो का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने कहा कि वह बॉयफ्रेंड बनानी चाहती हैं, जिसके बाद फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई।

विज्ञापन

दरअसल, शहनाज गिल के चैट शो 'देसी वाइब्स' में इस बार शाहिद कपूर अपनी ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'फर्जी' को प्रमोट करने के लिए आए थे। इस दौरान शहनाज ने शाहिद को बताया कि शहबाज (शहनाज के भाई) उनके बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा है कि वह अभिनेता के साथ शूटिंग के लिए जा रहे हैं। यह सुनकर शाहिद शहबाज को बुलाते हैं और उनके साथ बात करते हैं। 

Alt Balaji: एकता कपूर और मां शोभा ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, अब इस शख्स के हाथ में होगी कमान

इसके बाद शाहिद शहनाज से दोनों भाई-बहनों के बीच के अंतर के बारे में पूछते हैं, जिस पर वह बताती हैं कि शहबाज उनसे तीन साल छोटे हैं। इस पर शाहिद कहते हैं कि ऐसा लगता है कि उनका भाई बड़ा है। इसके बाद शाहिद शहनाज को कहते हैं क भगवान आपको बहुत सारे भाई दें। ये सुनते ही शहनाज का मुंह बन जाता है और वह कहती हैं कि मैं क्यों भाई बनाऊं? तो शाहिद कहते हैं कि आपके आसपास ऐसे हट्टे-कट्टे भाई रहेंगे तो अच्छा रहेगा। इस पर शहनाज कहती हैं, 'मुझे भाई नहीं बॉयफ्रेंड की जरूरत है। इसके लिए में बाउंसर ले आऊंगी।'

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में आलिया को भेजा समन
विज्ञापन

शहनाज के बॉयफ्रेंड बनाने की बात पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। हर कोई सिद्धार्थ शुक्ला को ही शहनाज के लिए बेस्ट कह रहा है। फैंस का कहना है कि सिडनाज की जोड़ी सबसे अच्छी थी। बता दें कि 'बिग बॉस 13' के दौरान ही सिद्धार्थ और शहनाज की मुलाकात हुई और दोनों के बॉन्ड को लोग पसंद करने लगे। शो के दौरान शहनाज को सिद्धार्थ से प्यार हो गया था, लेकिन फिर अचानक हुई अभिनेता की मौत ने शहनाज ही नहीं फैंस का दिल भी तोड़ दिया।

Kantara: 'कांतारा' के मेकर्स को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाइकोर्ट का फैसला



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें