फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal Dadlani: मुस्लिमों को लेकर विशाल ददलानी के ट्वीट पर आया शशि थरूर का रिएक्शन, बोले- शाबाश...

Thu, 16 Jun 2022 09:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नूपुर शर्मा ने हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उनके इस बयान के बाद ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, यूएई सहित 15 से ज्यादा देशों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
शशि थरूर-विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पैगंबर मुहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणियों पर चल रहे विवाद के बीच भारत के मुसलमानों के लिए बोलने के लिए सिंगर-म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी की तारीफ की है। हाल ही में विशाल ने भारतीय मुसलमानों को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे।

विज्ञापन

 

Trending Videos

विशाल ददलानी ने किया ये ट्वीट
अपने ट्वीट में विशाल ने लिखा था, 'मैं बहुसंख्यक भारतीय हिंदुओं की ओर से भारतीय मुसलमानों से यह कहना चाहता हूं कि आपको देखा, सुना और प्यार किया जाता है। आपका दर्द हमारा दर्द है। आपकी देशभक्ति पर सवाल नहीं है, आपकी पहचान भारत या किसी और के धर्म के लिए खतरा नहीं है। हम एक राष्ट्र, एक परिवार हैं।'

एक दूसरे ट्वीट में विशाल ने लिखा, 'मैं सभी भारतीय लोगों से ये भी कहना चाहता हूं कि मुझे भारतीय राजनीति की कुरूप प्रकृति के लिए सच में खेद है, जो हमें खुशी-खुशी छोटे-छोटे समूहों में बांट देगी, जब तक कि हम अकेले खड़े नहीं हो जाते। ये सब लोगों के लिए नहीं बल्कि निजी लाभ के लिए किया जा रहा है, उन्हें जीतने ना दें।' विशाल के इन ट्वीट पर अब शशि थरूर का रिएक्शन सामने आया है। थरूर ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, शाबाश...उन लोगों के लिए बोलने के लिए जिन्होंने मौन धारण कर रखा है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि नुपुर शर्मा ने हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उनके इस बयान के बाद ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, यूएई सहित 15 से ज्यादा देशों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। जिसके बाद नुपुर को भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। वहीं इस मामले में भाजपा ने अपने एक अन्य प्रवक्ता नवीन जिंदल को भी पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। इसके अलावा नुपुर शर्मा के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कई एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस बीच, नुपुर शर्मा ने अपना बयान दर्ज करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस के सामने पेश होने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें