शशि थरूर का पोस्ट
शशि थरूर ने एक्स (ट्विटर) पर बैकस्टेज की तस्वीरें शेयर कीं और प्रियंका की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि दस साल से ज्यादा समय बाद प्रियंका से मिलना अच्छा लगा। वे बोले कि प्रियंका ने भारत को गर्व महसूस कराया है, क्योंकि वे ऐसे मंच पर पहुंचीं जहां भारतीयों को कम ही मौका मिलता है। उन्होंने प्रियंका को बहुत खूबसूरत, आत्मविश्वास से भरी, विचारशील और समझदार बताया।
किस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में सफल अभिनेत्री हैं। जल्द ही वे एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज भी हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'द ब्लफ' में भी आने वाली है, जो ओटीटी पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: सिद्धांत चतुर्वेदी ने लव लाइफ को लेकर किए खुलासे, जानकर होगी हैरानी; बोले- 'कोई ऐसा जिसके साथ सपने शेयर...'