शरवरी हाल ही में होस्ट माधुरी दीक्षित के क्विज रियलिटी शो 'कोण होणार करोड़पति' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने बताया कि किस तरह फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम करने का सपना लेकर आईं शरवरी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।
'प्यार का पंचनामा 2' के ऑडिशन में हुई थीं रिजेक्ट
माधुरी दीक्षित से बातचीत के दौरान शरवरी ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में अभिनेत्री बनने के लिए फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' का ऑडिशन दिया था।
इस बारे में बात करते हुए शरवरी ने कहा, 'मुझे याद है कि मैं 'प्यार का पंचनामा 2' के लिए ऑडिशन देने गई थी, लेकिन मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ। इसके बाद मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं असिस्टेंट डायरेक्टर बन सकती हूं? इसे डायरेक्टर का असिस्टेंट भी कहते हैं। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे कोई काम आता है? मैंने कहा कि नहीं, मुझे कुछ भी नहीं आता। इसके बावजूद उन्होंने मुझे काम दिया और सब कुछ सिखाया।'