जी हां, आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म तलाश जिसका निर्देशन रीमा कागती ने किया है, उन्होंने पहले यह फिल्म आमिर खान को नहीं बल्कि शाहरुख खान को यह रोल ऑफर किया था।
चुंकि मामला दो खान स्टार्स का है, इसलिए इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा कुछ ज्यादा ही हो रही है। मुंबई में म्यूजिक लांच के दौरान जब आमिर खान से इस सवाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं।
जब माइक रीमा के हाथों में गयी तो उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में ये सब चलता रहता है। फिल्में ऑफर होती हैं लेकिन जो फाइनली काम करता है वह उसकी ही फिल्म होती है। रीमा की इस बात से साफ जाहिर हो रहा था कि फिल्म पहले शाहरुख को ऑफर हुई थी।
हालांकि आमिर ने भले ही यह कह कर बात को टाल दिया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं। लेकिन उनके चेहरे से यह बात साफ झलक रही थी कि शाहरुख का नाम सुन कर उन्हें अच्छा नहीं लगा।