शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। साथ ही क्रिटिक्स ने भी फिल्म को काफी सराहा। इस फिल्म में बत्रा परिवार की कहानी को दिखाया गया। दिलचस्प बात यह है कि एक लंबे अरसे बाद शर्मिला टैगोर ने इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में वापसी की। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी आ रही है। अब जर्मनी के स्टटगार्ट में भारतीय फिल्म महोत्सव में इसकी स्क्रीनिंग होगी।