फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shark Tank India Season 2: आने वाला है 'शार्क टैंक इंडिया' का दूसरा सीजन, सोनी टीवी ने जारी किया नया प्रोमो

Sat, 30 Apr 2022 02:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shark Tank India Finale - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

शार्क टैंक इंडिया जल्द ही अपने दूसरे सीज़न के साथ वापस करने जा रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शनिवार को आगामी सीजन का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया है। प्रोमो की शुरुआत एक आशावादी कर्मचारी के साथ होती है, जो अपने बॉस को उसके वेंचर में इन्वेसट करने के लिए मनाता है। हालांकि, क्रूर बॉस उसके प्रयासों काे दरकिनार कर देता है। तभी एक आवाज आती है, “निवेशक के लिए गलत दरवाजे पर दस्तक देना बंद करो। शार्क टैंक इंडिया का नया सीज़न पहले सीज़न की बड़ी सफलता के बाद वापस आ रहा है।”

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन शुरू
प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे 'शार्क' अशनीर ग्रोवर, अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, विनीता सिंह, नमिता थापर, ग़ज़ल अलघ और पीयूष बंसल ने 85000 आवेदकों में से चुनकर शो में लगभग ₹42 करोड़ का निवेश किया। बता दें कि नए सीज़न के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
 

फैंस रिएक्शन
शो के वापस आने की खबर सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "ओएमजी बहुत उत्साहित हैं। पृथ्वी पर सबसे अच्छे शो में से एक, ऐसा हर कोई कह सकता है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, "कृपया शार्क टैंक को विदेशों में भी दिखाएं। यह वर्तमान में दिखाए जा रहे डेली सोप से ज्यादा दिलचस्प होगा।
विज्ञापन

कौन कर सकता है रजिस्टर?
इस शो में आंत्रप्रेन्योर अपने बिजनेस आइडिया को 'शार्क' के एक पैनल के सामने पेश करते हैं। आइडिया पसंद आने पर 'शार्क' उनकी कंपनी में इक्विटी के बदले निवेश करते हैं। यदि आप एक आंत्रप्रेन्योर हैं और रियलिटी शो में शामिल होना चाहते हैं, तो आप इसके लिए रजिस्टर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें