पान मसाला के ऐड पर जमकर हुआ था विवाद
यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय को इस तरह ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले उन्हें पान मसाला के विज्ञापन की वजह से खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी। लोगों ने उनका पुराना वीडियो (जिसमें वह कभी इस तरह की चीजों का विज्ञापन न करने की बात कर रहे हैं) शेयर कर उन्हें खूब खरी-खरी सुनाई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय की पिछली फिल्म बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन रिलीज होते ही इसने द कश्मीर फाइल्स के सामने घुटने टेक दिए।