फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shark Tank India 2: विनीता सिंह को स्विमिंग करते समय आया पैनिक अटैक, शेयर किया भावुक नोट

Thu, 23 Feb 2023 11:20 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शार्क टैंक इंडिया 2 में बतौर जज नजर आने वाली विनीता सिंह ने एक ट्रायथलॉन में भाग लिया था। इस दौरान स्विमिंग करते समय उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। इसके चलते वह रेस में आखिरी पायदान पर पहुंची। 
विज्ञापन
विनीता सिंह-शार्क टैंक इंडिया - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शार्क टैंक इंडिया 2 की जज और शुगर कॉस्मेटिक की फाउंडर विनीता सिंह एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन होने के साथ साथ एक शानदार एथलीट भी है। विनीता ने कई सारे मैराथन और ट्रायथलॉन रेसों में हिस्सा लिया है। और हाल ही में विनीता ने ट्रायथलॉन में हिसा लिया जिसे कि उन्होंने अभी तक की सबसे मुश्किल रेस बताया है। इस दौरान स्विमिंग करते समय उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

विनीता सिंह ने भावुक नोट शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं आखरी आई।' इसके बाद उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं स्विमिंग को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही हूं। हालांकि, दुर्भाग्य से सभी ट्रायथलॉन स्विमिंग से शुरू होती हैं। वह भी खुले समुद्र में होती है। पिछले सप्ताह शिवाजी ट्रायथलॉन मेरे जीवन की सबसे कठिन रेस थी। इसमें बहुत लहरें उठ रही थी और हवा चल रही थी। इसके चलते मुझे पैनिक अटैक आ गया। वह भी 1 घंटे था। हालांकि, कई लोगों ने मेरा मनोबल बढ़ाया। मैं सांस नहीं ले पा रही थी, तो मैंने उन्हें ले चलने के लिए कहा। मुझे रेस्क्यू टीम उठाकर लेकर आई और मैंने क्विट करने करने का निर्णय लिया जो कि मेरे लिए बहुत पेनफुल था'।

विनीता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विनीता सिंह ने आगे लिखा है, 'शिवाजी झील उस समय बहुत उफान पर थी। मेरे पास कोई साहस नहीं था। जब मैं नाव में बैठकर वापिस आ रही थी, तब मैंने देखा कि एक 9 साल की बहादुर लड़की लहरों से लड़ते हुए आगे बढ़ रही थी।मैंने रेस छोड़ने का मन बना लिया था। मैंने ट्रेनिंग भी पूरी नहीं की थी लेकिन मैंने अपने दिमाग को चुनौती दी। रेस में कोई टाइमिंग का बंधन नहीं था, तो मेरे पास कोई एसक्यूज नहीं था। इसके चलते मैं एक बार फिर पानी में कूद गई।'
 
विज्ञापन

विनीता सिंह आगे बताती है, 'मैंने स्विम करना शुरू किया। जो चीज 39 मिनट में होती थी, इसे करने में मुझे डेढ़ घंटे लगे लेकिन अंत में मैं पानी से बाहर निकली, जहां सभी लोगों ने अपनी रेस 10:30 बजे तक पूरी कर ली थी। मुझे इसे पूरा करने में दोपहर के 12:20 लगे। मुझे 100 नेवी के जवान चियर कर रहे थे। मैं सभी आईएनएस शिवाजी के लोगों का आभार व्यक्त करती हूं। मैंने अंत में आकर अपने बच्चों से कहा कि मां आज अंतिम आई है लेकिन मां ने क्विट नहीं किया है'।

यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नहीं मिलेगी बच्चों की कस्टडी? पत्नी आलिया के वकील ने बताई वजह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें